डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर बेमेतरा पुलिस ने फरार दो स्थाई वारंटी वासुदेव एवं सतीश को किया गिरफ्तार

थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम की कार्यवाही  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 मार्च 2026 - आगामी होली त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
      इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट, प्रकरण क्रमांक 2297/2022, अपराध क्रमांक 676/2022, धारा 294, 323 भादवि एवं प्रकरण क्रमांक 732/19, अपराध क्रमांक 248/19, धारा 294, 506 भादवि के प्रकरण में फरार चल रहे 02 स्थायी वारंटी वासुदेव ऊर्फ काली पिता विशाल देशलहरे उम्र 35 वर्ष निवासी डोकला थाना व जिला बेमेतरा, सतीश पिता मधुसुदन चौबे उम्र 30 वर्ष निवासी कुर्मीपारा बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा को पकड़ा गया। जिसे न्यायालय में स्थाई वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया। 
      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, आरक्षक कुसुम कोशले, चुरावन पाल सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।