होली खुशियों का त्योहार है, जो आपसी गिले-शिकवे भुलाकर साथ चलने की देता है प्रेरणा - पेंशनर्स संघ बेमेतरा जिलाध्यक्ष आरके वर्मा

पेंशनर्स एसोसिएशन का होली मिलन समारोह आयोजित

पेंशनरों को 3 प्रतिशत डीए व कैशलेस चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने पर शासन के प्रति व्यक्त की नाराजगी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 मार्च 2026 - छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन जिला बेमेतरा ने सिंघोरी स्थित स्वाद रेस्टोरेंट में होली मिलन समारोह रविवार को उत्साह के साथ मनाया। कार्यक्रम में पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने भाग लेकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। फूलों की होली और होली गीतों पर फ़ाग गीत के बीच पूरा परिसर उत्सव के रंगों में रंगा नजर आया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर त्योहार की खुशियां साझा की। 
        छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आरके वर्मा ने बताया कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सौहार्द्र और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें समाज में खुशहाली, समरसता और एकता का संदेश देता है। होली खुशियों का त्योहार है, जो आपसी गिले-शिकवे भुलाकर साथ चलने की प्रेरणा देता है। 
     वरिष्ठ अधिकारी बीपी परगनिहा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी मेल-जोल और अपनापन बढ़ता है। उन्होंने सदस्यों से स्वस्थ और सक्रिय जीवन जीने का आह्वान किया। 
   कार्यक्रम के दौरान गोकुल बंजारे व विशाल ध्रुव के द्वारा दफली, बांसुरी, सारंगी, मंजीरा वाद्य यंत्रों से भजन, होली गीत एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह से रंगमय बना दिया। 

ये रहे उपस्थित 
छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन के होली मिलन समारोह में उदय भास्कर सिंह, अश्वनी बनर्जी, बंटेश्वर सिंह, थानुराम यादव, गोकुल बंजारे, विशाल ध्रुव, ऋषि सिंह ठाकुर, गिरवर मानिकपुरी, कपिल वर्मा, मनहरण माली, खिलावन साहू, रामसिंह साहू, मनीराम देवांगन, नूतन शर्मा, संतुराम वर्मा, लालसिंह, पीआर खिँनोटिया, केएल दुबे सहित पेंशनर्स अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। 

शासन के प्रति जताई नाराजगी 
पेंशनर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष आरके वर्मा ने बताया कि शासन द्वारा पेंशनरों को 3 प्रतिशत डीए व कैशलेस चिकित्सा सुविधा न देने के विषय पर विस्तार से चर्चा कर शासन के प्रति नाराजगी व्यक्त किया गया एवं जल्द ही डीए की घोषणा नहीं किया जाता है तो पेंशनर्स एसोसिएशन न्यायालय में याचिका दायर करने पर विचार करेगा। साथ ही आगामी अप्रैल माह में जिला जांजगीर में प्रांतीय बैठक की जानकारी से अवगत कराया गया।