विजय पारख को जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा में मिली उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 09 मार्च 2026 - जिला कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय पारख को जिला कांग्रेस कमेटी में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने प्रदेश संगठन की सहमति से शनिवार को नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए विजय पारख को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। 
        जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर विजय पारख ने कहा कि यह उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। श्री पारख ने बताया कि पिछले करीब 30 वर्षों से कांग्रेस संगठन से जुड़े हुए हैं और विभिन्न पदों पर रहते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करते रहे हैं। श्री पारख ने कहा कि जिला अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ऊर्जावान नेतृत्वकर्ता है और कार्यकारिणी गठन में पारदर्शिता बरती गई है। संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को अवसर मिला है और नई कार्यकारिणी में जिले के कांग्रेस पार्टी को और मजबूती मिलेगी साथ ही सक्रियता भी बढ़ेगी।