जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने सभी 61 नव नियुक्त पदाधिकारियों से भेंटकर उनको नियुक्ति पर दी बधाई
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 08 मार्च 2026 - जिला कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने प्रदेश संगठन की सहमति से शनिवार को नई जिला कार्यकारणी की घोषणा करते हुए रवि परगनिहा को कोषाध्यक्ष, प्रणीश चौबे को उपाध्यक्ष सहित महामंत्री, सचिव एवं कार्यकारणी सदस्य की कुल 61 सदस्यीय की नियुक्ति पर कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों बहुत बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं, पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभवों और ऊर्जा से संगठन को नई मज़बूती मिलेगी और पार्टी ज़मीनी स्तर पर और सशक्त होगी। नई टीम, नई पारी पूरी निष्ठा और लगन से आगे बढ़ें, मेरी शुभकामनायें है।
सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों ने कार्यालय आकर भेंट किया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।