तीन दिवसीय (1 से 3 अप्रैल) कोसपातर मानस मेला का समापन 3 अप्रैल को
बेमेतरा 30 मार्च 2026 - श्रीराम कथा मानस मेला का आयोजन कोसपातर (बारगांव) में तीन दिवसीय 1 से 3 अप्रैल तक रखा गया है। समिति के अध्यक्ष विजय पारख ने बताया कि मंडली को अपना वाद्य यंत्र साथ लाना होगा, साथ ही न्यूनतम 6 सदस्य एवं अधिकतम 9 सदस्य अनिवार्य है। इसके साथ ही प्रत्येक मंडली को पिता स्व. प्रेमचंद पारख व मां की स्मृति में विजय पारख द्वारा प्रतीक चिन्ह दिया जाएगा।
आयोजन की तैयारी में मुख्य रूप से उपाध्यक्ष तखत राम साहू, कोषाध्यक्ष गिरवर दास मानिकपुरी, संयोजक तनेश्वर साहू, व्यवस्थापक भरत लाल वर्मा, देवेंद्र वर्मा, शिव मुनीम, सदस्यगण जयलाल वर्मा, समीर वर्मा, टोपसिंह साहू, धर्मेंद्र पाटिल, तेजराम साहू, ईश्वर साहू, भगत राम साहू, मनोहर साहू, बल्ला निषाद, रमेश निषाद, रामस्वरूप साहू, मनोज साहू, गोपाल साहू, राहुल साहू, डोमार निषाद सहित जय दुर्गा मानस मंडली के पदाधिकारी जुटे हुए हैं।
ये मंडली देंगे अपनी प्रस्तुति
तीन दिवसीय श्रीराम कथा मानस मेला के पहले दिन 1 अप्रैल को प्रतिज्ञा बालिका मानस मंडली खाम्ही बेमेतरा, आनंद सागर मानस परिवार कोनारी दुर्ग, जय बुढ़ादेव महिला मानस परिवार थनौद रायपुर, अनुराग सरोवर मानस परिवार बेतर बेमेतरा, शक्ति संगम मानस परिवार भिंभौरी बेमेतरा, सुर-समृद्धि मानस परिवार समृद्धि विहार बेमेतरा, भूमिजा महिला मानस परिवार गुढ़ियारी रायपुर। दूसरे दिन 2 अप्रैल को श्रीराम किंकर मानस परिवार अहिवारा, ममता बालिका मानस परिवार नवागढ़ बेमेतरा, पंचानन मानस परिवार कुरुद धमतरी, श्रीराम रसिया मानस परिवार चमारी बेमेतरा, सुर-सरिता मानस परिवार खाती बेमेतरा, श्रीराम जानकी मानस परिवार बहेरा बेमेतरा, विमलेश्वरी बालिका मा. परि. कोलेगांव कबीरधाम। वहीं अंतिम दिन 3 अप्रैल को शिव सुमन मानस परिवार रिसाली भिलाई, वंदना महिला मानस परिवार पड़कीभाट बालोद, शिव गंगा मानस परिवार कबीरधाम, सुमन बालिका मानस परिवार कुम्हारी दुर्ग, आदर्श मानस परिवार भरचट्टी बेमेतरा अपनी प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।