मोहभट्ठा सरपंच व प्रतिनिधियों के दल ने खनिज न्यास मद राशि की जांच व दोषियों पर कार्यवाही को लेकर जनदर्शन में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

जांच रिपोर्ट होने के बाद भी कार्यवाही नहीं होने एवं कार्यवाही हेतु बार बार आवेदन देकर जन प्रतिनिधि हो चुके परेशान 

जांच व कार्यवाही के नाम पर ग्राम पंचायत का खाता 18 माह से सीज, विकास कार्य और मूलभूत सुविधाएं हैं सब बंद 

सात दिवस के भीतर कार्यवाही नहीं होने पर कलेक्ट्रेट का घेराव कर धरना देंने संबंधी सौंपा ज्ञापन  
बेमेतरा 30 मार्च 2026 - जिले के जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बेरला के ग्राम पंचायत मोहभट्टा में इन दिनों विकास की गति पूरी तरह थमी हुई है। जिसका कारण है पूर्व सरपंच व सचिव द्वारा मिलकर खनिज न्यास की राशि मे की गई भारी वित्तीय गड़बड़ी व भ्रष्टाचार। 
   जनपद पंचायत बेरला के ग्राम पंचायत मोहभट्टा के भ्रष्टाचार के इस मामले में खुलासे के बाद जिला प्रशासन ने पंचायत के खाता को सीज किया है। 
    अब वर्तमान सरपंच व उनके पूरे टीम के द्वारा 18 महीने के दौरान जिला पंचायत बेमेतरा सीईओ व जनपद पंचायत बेरला सीईओ के पास खाता संचालन व दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग किया जा रहा हैं, मगर हर बार केवल और केवल आश्वासन मिलता जा रहा हैं। जिस पर ग्राम पंचायत मोहभट्टा को हर बार कही न कही आस बनीं हुई हैं, परन्तु कोई भी कार्यवाही होता नजर नही आ रहा हैं। 
     शिकायत को अब 18 माह हो चुका हैं, कार्यवाही नही होने पर सरपंच अपने पूरे टीम के साथ 2 फरवरी 2026 जनदर्शन में वर्तमान जिलाधीश के पास गुहार लगाया, वहाँ एक सप्ताह में कार्यवही हो जाने का आश्वासन दिया गया, परन्तु इस मामले में अब तक कुछ नही हुआ। 
  इसके बाद जनपद पंचायत बेरला के सामान्य सभा की बैठक में उक्त मुद्दे पर बात हुआ और सर्व सहमति से राशि वसूली के लिए एसडीएम को जांच कॉपी सहित पूरा दस्तावेज दिए जाने का प्रस्ताव पारित हुआ। 
परन्तु बहुत दिन बीत जाने के बाद कार्यवाही नही होने पर फिर जनपद पंचायत बेरला सीईओ से सरपंच द्वारा मिलने पर कोई कार्यवाही नही करूंगी कहने पर पुनः जिला पंचायत बेमेतरा उपाध्यक्ष प्रतिनिधि बलराम पटेल, जनपद सदस्य बेरला नीरज राजपूत, सरपंच ग्राम पंचायत मोहभट्टा ने 16 मार्च 2026 जनदर्शन में जिलाधीश बेमेतरा से मुलाकात कर जाँच के सम्पूर्ण कॉपी सहित पूरे मामले पर बात किया, जिस पर जल्द कार्यवाही का आश्वासन मिला। परन्तु फिर यह मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। 
    कार्यवाही नही होने पर 30 मार्च 2026 को कलेक्टर जनदर्शन में ग्राम पंचायत सरपंच व उनके टीम द्वारा जिलाधीश से मिलकर सात दिवस के भीतर कार्यवाही नही होने पर सभी जनप्रतिनिधि व ग्रामवासियों के साथ कलेक्टर घेराव का ज्ञापन सौपा गया है।