बारगांव (बेरला) में रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता 2 अप्रैल से

जपं बेरला उपाध्यक्ष शुभम वर्मा के नेतृत्व में बारगांव प्रीमियर लीग का आयोजन 

बारगांव रात्रिकालीन प्रीमियर लीग के आयोजन का चौथा वर्ष, 32 टीमें लेंगी हिस्सा 
बेमेतरा 30 मार्च 2026 - जनपद पंचायत बेरला के उपाध्यक्ष शुभम वर्मा व ग्रामवासियों द्वारा आयोजित बारगांव प्रीमियर लीग 2026 रात्रिकालीन टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 2 अप्रैल से नया खेल मैदान बारगांव में किया जा रहा है। यह आयोजन का चौथा वर्ष है। इस टूर्नामेंट में 32 टीमें हिस्सा लेंगी। वहीं प्रतियोगिता का समापन 15 अप्रैल को होगा। 
    प्रतियोगिता में प्रथम आने वाली टीम को 25001 रुपए जनपद पंचायत बेरला के अध्यक्ष माधुरी रवि परगनिहा द्वारा नकद, द्वितीय आने वाली टीम को 15001 रू पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा द्वारा, तृतीय टीम को 10001 रू जनपद पंचायत बेरला उपाध्यक्ष शुभम वर्मा व पूर्व जनपद अध्यक्ष हीरादेवी वर्मा द्वारा और चतुर्थ टीम को 5001 रू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेरला के अध्यक्ष सुमित (विवेक) राजपूत प्रदान किया जाएगा। साथ ही प्रथम, द्वितीय, तृतीय व चतुर्थ आने वाली टीम को ट्रॉफी स्व. भारत लाल की स्मृति में सूरज (पम्मू) तिवारी के द्वारा दिया जाएगा। 
      प्रतियोगिता के सभी मैच रात्रि में लाइट की रोशनी में होंगे। प्रति टीम की एंट्री फीस 1601 रू निर्धारित की गई है। प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच कप बलकार सिंह व मैन ऑफ द सीरिज मोक्ष मेडिकल स्टोर्स के संचालक मनोज साहू द्वारा रेंजर साइकिल दिया जाएगा। प्रत्येक मैच 8 ओवर व फाइनल मैच 10 ओवर का खेला जाएगा।
  उक्त आयोजन की तैयारी में उपसरपंच टिकेश वर्मा, विनय वर्मा, सुरेश निषाद, उमंग वर्मा, देवलाल निषाद, अंकित यादव, हेमंत साहू, पिंटू निषाद, दल्लू निषाद, राकेश साहू, मनोज वर्मा, हेमंत निषाद, सोनू साहू, आर्यन निषाद सहित टीम के पदाधिकारी जुटे हुए हैं।