थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम की कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 19 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा एक वाहन में DJ बांध कर बिना अनुमति के DJ बजाते पाये जाने पर DJ सामान जप्त कर अनावेदक धर्मेन्द्र पात्रे के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
19 फरवरी 2026 के रात्रि 22:15 बजे परशुराम चौक बेमेतरा में अनावेदक धर्मेन्द्र पात्रे उम्र 35 वर्ष निवासी रांका थाना व जिला बेमेतरा के द्वारा वाहन पिकअप क्र मांक सीजी 25 सी 8843 में बांध कर साउन्ड बाक्स DJ तेज में बजाते पाये जाने से अनावेदक को DJ बजाने की अनुमति के संबंध जानकारी लेने पर अनुमति नहीं होना पाया गया।
अनावेदक का कृत्य धारा 15 छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम के उल्लंघन करना पाये जाने से पिकअप वाहन कमांक सीजी 25 सी 8843 एवं उक्त वाहन में लोड साउन्ड बाक्स डीजे 06 नग, एमपलीफायर 01 नग, जनरेटर एवं स्टेप लाईलर तथा 04 लाईट एवं वाहन के दस्तावेज तथा अनावेदक ड्रायविंग लाइसेंस जप्त कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सउनि जितेन्द्र कश्यप, प्रधान आरक्षक चंद्रशेखर राजपूत, आरक्षक इंद्रजीत पांडेय सहित थाना बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।