रविवार, 22 फ़रवरी 2026

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर नांदघाट पुलिस ने की फरार एक स्थाई वारंटी गिरफ्तार

  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, छत्तीसगढ़ कोलाहल अधिनियम, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, स्थायी वारंटियो को पकड़ने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
      इसी क्रम में 20 फरवरी 2026 को थाना नांदघाट पुलिस टीम ने न्यायालय द्वारा जारी वारंट, प्रकरण क्रमांक 155/2020, धारा 294, 506, 323, 324, भादवि के प्रकरण में फरार चल रहे स्थायी वारंटी सूरज निषाद पिता मुन्ना निषाद उम्र 26 वर्ष निवासी कुरा थाना नांदघाट जिला बेमेतरा को पकड़ा गया। जिसे न्यायालय में स्थाई वारंट तामील कर प्रस्तुत किया गया। 
      उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नांदघाट निरीक्षक लेखराम ठाकुर, प्रधान आरक्षक राजकुमार चौबे, खुलेश्वर गायकवाड, आरक्षक प्रताप यादव, नरेन्द्र बंजारे, सुरेश सोनकर सहित थाना नांदघाट के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देश पर यातायात पुलिस द्वारा नियमों के उल्लंघन पर 56 वाहन चालको से ली गई 15300 रु समन शुल्क

आम जगह पर शराब पीने एवं पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले 06 पर आबकारी एक्ट में कार्यवाही  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 फरवरी 2026 ...