परेड में अच्छी गणवेश धारण करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों को किया गया प्रोत्साहित
जवानों ने टोलीवार परेड और विविध ड्रिलों के माध्यम से अपने अनुशासन और कौशल का किया प्रदर्शन
शासकीय वाहनों का किया निरीक्षण कर वाहनों की वर्तमान स्थिति और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 बेमेतरा 2026 (शुक्रवार) - रक्षित केन्द्र बेमेतरा स्थित पुलिस परेड ग्राउंड में आज पुलिस जनरल परेड का आयोजन किया गया। इस परेड की सलामी पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने ली और परेड का निरीक्षण किया। इस आयोजन में जिले के सभी थाना/चौकी, नव आरक्षक एवं विभिन्न शाखाओं से आए पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सम्मिलित हुए।
इस जनरल परेड का उद्देश्य पुलिस विभाग के अनुशासन, तत्परता और प्रदर्शन को प्रदर्शित करना रहा। जवानों ने टोलीवार परेड और विविध ड्रिलों के माध्यम से अपने अनुशासन और कौशल का प्रदर्शन किया।
परेड में अच्छी गणवेश धारण करने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना की गई और उन्हें प्रोत्साहित किया गया। उन्होंने भविष्य में और भी बेहतर कार्य निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होनें पुलिस बल को कानून व्यवस्था बनाए रखने, जनता को सुरक्षा प्रदान करने और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया।
डीआईजी रामकृष्ण साहू ने शासकीय विभिन्न वाहनों एवं अन्य संसाधनों का निरीक्षण किया। उन्होंने वाहनों की वर्तमान स्थिति और रखरखाव पर विशेष ध्यान देने और वाहन शाखा प्रभारी को आवश्यक सुधार हेतु दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।
इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, निरीक्षक चंद्रदेव वर्मा, उप निरीक्षक राकेश साहू, सउनि बहादुर सिंह, जितेन्द्र कश्यप, विष्णु सप्रे सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ, विभिन्न शाख एवं थाना/चौकी के प्रभारी व अधिकारी/कर्मचारी परेड़ में सरिक हुये।