शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर मोहम्मद सलीम बेमेतरा से 2920 रु नगद एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त

साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने सट्टा पर की कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, जुआ, सट्टा, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
      इसी क्रम में 12 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ को मुखबिर से सुचना मिली कि मोहम्मद सलीम निवासी वार्ड 15 बेमेतरा अपने बांस के टोकरी दुकान कडरा पसरा बाजार पारा आम जगह बेमेतरा में अंको पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिख कर लोगों को सट्टा खेला रहा है की सुचना पर साइबर सेल एवं थाना बेमेतरा पुलिस टीम पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान एक आरोपी को विभिन्न नम्बरो पर रूपये पैसो का दांव लगाकर सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया।
जिस पर थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में जुआ सट्टा का 01 प्रकरण दर्ज कर 01 आरोपी मोहम्मद सलीम पिता शेख अल्लाउद्दीन उम्र 58 वर्ष निवासी वार्ड 15 बेमेतरा थाना व जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 6 छत्तीसगढ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही की गई हैं। आरोपी के पास से कुल जुमला नगदी रकम 2920 रूपये एवं सट्टा-पट्टी, पेन जप्त किया गया है।  
        उक्त कार्यवाही में थाना बेमेतरा निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, प्रधान आरक्षक भुषण ठाकुर, सायबर सेल प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, मुकेश माहिरे, जयकिशन साहू, रेखन साहू, अमित निषाद सहित थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।  

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 151 वाहन चालको से ली गई 42800 रु समन शुल्क

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर “सशक्त एप’’ से 351 वाहनों का किया गया चेकिंग कार्यवाही   माईनर एक्ट में 06 एवं आबकारी एक्ट में 15 आरोपीय...