शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

किसानों ने बोरवेल कनेक्शन जुड़ने पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा का किया आभार व्यक्त

ग्रीष्मकालीन धान फसल लेने पर जिला प्रशासन ने की थी कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 फरवरी 2026 - विगत दिनों विद्युत विभाग एवं प्रशासन द्वारा विभिन्न ग्रामों के किसानों के खेत में लगे बोरवेल कनेक्शन को काटा गया था, जिस पर किसानों ने जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा से भेंट करके अपनी व्यथा बताई थी, जिस पर जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने जिला प्रशासन को दो दिवस के भीतर अगर विद्युत कनेक्शन नहीं जोड़े गए तो आंदोलन करने संबंधी ज्ञापन सौपा था। जिस पर जिला प्रशासन बेमेतरा ने बहुत ही संजीदा तरीके से किसानो की बातों को मानते हुए तथा सहानुभूति पूर्वक रवैया अपनाकर पुनः किसानों के खेतों में लगे बोरवेल कनेक्शन को जोड़ दिया गया। जिस पर बेमेतरा विधानसभा के अंतर्गत बेरला विकासखंड के संबंधित ग्राम देवरी, बीजाभाट, अमोरा, बावनलाख, सरदा, अतरघढी, जौग एवं आन्दू से आए हुए सैकड़ो किसानों ने पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा का आभार व्यक्त किया और किसानों ने कहा कि उनके बुरे वक्त पर मात्र आशीष छाबड़ा ही ऐसे नेता थे, जो कंधे से कंधा मिलाकर किसानों के साथ खड़े हुए, जिसके कारण वह आज जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष का आभार व्यक्त करने के लिए उपस्थित हुए। उनके प्रयासों से जिला प्रशासन ने किसानों की बात मानी और बिना किसी देर के तुरंत ही विद्युत कनेक्शन जोड़ दिए गए। जिसके लिए किसानों ने पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा सहित जिला कलेक्टर का भी आभार व्यक्त किया है। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र उनका परिवार है और परिवार में समस्या आने पर वे परिवार के एक जिम्मेदार सदस्य के नाते हमेशा खड़े रहे हैं और खड़े रहेंगे। पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने इस मामले में जिला कलेक्टर द्वारा तुरंत सहयोगी कार्यवाही पर कलेक्टर के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने समस्या की गभीरता तुरंत समझा और निराकरण किया, इसके लिए उन्हें साधुवाद है। इस अवसर प्रकाश साहू सरपंच ग्राम पंचायत जेवरी सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

डीआईजी के निर्देश पर एसडीओपी बेरला विनय कुमार ने किया थाना परपोड़ी का अर्धवार्षिक निरीक्षण

जप्ती माल, मालखाना, डियुटी, मुर्त, जरायम, शिकायत, हिस्ट्रीशीट, ग्राम अपराध पुस्तिका, फ्रिंगर प्रिंट रजिस्टर, अन्य रजिस्टर व तख्ती चेक  अवैध ...