चौकी कंडरका थाना बेरला पुलिस टीम का जुआ एक्ट में कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 15 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक डीएल सोना एवं चौकी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर ग्राम गुधेली रूसे खार खेत में रेड कार्यवाही कर 04 जुआड़ी से नगदी रकम 6700 रूपये एवं 52 पत्ती तास को जप्त किया गया।
13 फरवरी 2026 को पुलिस चौकी कंडरका टीम को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम गुधेली राइस मिल ईटा भट्टा के पिछे खेत में कुछ लोग रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर चौकी कंडरका पुलिस टीम के द्वारा सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 04 जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें चौकी कंडरका थाना बेरला में 01 प्रकरण दर्ज कर 04 जुआडियों रामप्रताप साहू उम्र 45 वर्ष निवासी गुधेली, दिलीप साहू उम्र 44 वर्ष निवासी गुधेली, मनीष साहू उम्र 25 वर्ष निवासी गुधेली, शैलेन्द्र निषाद उम्र 45 वर्ष निवासी गुधेली, चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 6700 रूपये एवं 52 पत्ती तास, प्लास्टिक बोरी फट्टी को जप्त किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक डीएल सोना, सउनि तुलाराम देशमुख, आरक्षक मुरली सोनी, योगेश साहू, यशवंत यादव सहित अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।