शुक्रवार, 20 फ़रवरी 2026

स्काउटिंग एवं गाइडिंग से जागृत होती है देशप्रेम और समाज सेवा की भावना - डीईओ जीआर चतुर्वेदी

स्काउटर गाइडर एवं रोवर रेंजर हुए डीईओ के हाथों सम्मानित 

बेमेतरा से स्काउट्स एवं गाइड्स के 168 लोगों का दल जम्बूरी शिविर में हुए थे सम्मिलित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 19 फरवरी 2026 - प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी दुधली बालोद में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ बेमेतरा से 168 का दल जम्बूरी में सम्मिलित हुए। जिला दल प्रभारी अनिल वर्मा एवं उर्मिला दिवाकर के सफल नेतृत्व में स्काउटर गाइडर एवं रोवर रेंजर को जिनके द्वारा जिला स्तर से लेकर जंबूरी बालोद तक भिन्न-भिन्न विधाओं में नेतृत्व किये, उन्हें जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला आयुक्त स्काउट जीआर चतुर्वेदी के कर कमलों से स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 
      उक्त अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी ने राष्ट्र छात्र शिक्षा और शिक्षक के महत्व पर विचार व्यक्त करते हुए कहा कि स्काउटिंग एवं गाइडिंग से सब में देशप्रेम और समाज सेवा की भावना जागृत होती है। 
    इस अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा राजकुमार वर्मा, एमआईएस प्रशासक समग्र शिक्षा‌ खीरामन वर्मा, जिला संगठन आयुक्त स्काउट फनेन्द्र लोधी विशेष रूप से उपस्थित थे। 

शिक्षक जो हुए सम्मानित 
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव के व्याख्याता एवं रोवर लीडर डीआर साहू से प्राप्त आधिकारिक सूची के अनुसार जिला संयुक्त सचिव उर्मिला दिवाकर, अनिल कुमार वर्मा, गौकरण पाटिल, एलाराम देवांगन, धर्मेंद्र वर्मा, दौलत राम साहू, चंद्रशेखर पटेल, पोखन राम साहू, रविशंकर सोनी, संजय कोसले, रामेश्वर नेताम, पुनीत साहू, राधा वर्मा, लक्ष्मणी साहू, विनीता खलखो, पूर्णिमा साहू, सरिता साहू, पूर्णिमा ठाकुर, टी मोहिता रेड्डी, भावना वैष्णव सम्मानित होकर गौरवान्वित हुए।  

छग कलमकार मंच का वार्षिक अधिवेशन बिलासपुर में 22 फरवरी को

3 पुस्तकों का विमोचन और 115 साहित्यिक हस्तियाँ होंगी सम्मानित  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 20 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ कलमकार मंच मस्त...