रविवार, 15 फ़रवरी 2026

कांग्रेस भवन में मनाया गया पं श्यामा चरण शुक्ल की पुण्यतिथि


प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 फरवरी 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के द्वारा अविभाजित मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे एवं छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्वर्गीय पंडित श्यामा चरण शुक्ल की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके कार्यकाल में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। उन्हें एक आदर्श नेता के रूप में जो सदैव गरीब, किसान तथा दलित लोगों से जुड़े हुए जन जन के नेता के रूप में याद किया जाएगा। जिन्होंने न केवल अभिभाजित मध्य प्रदेश को ही एक नई दिशा दी, बल्कि छत्तीसगढ़ को भी समृद्ध बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया। इस अवसर पर ललित विश्वकर्मा प्रभारी महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, मिथलेश वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, रश्मि मिश्रा अध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी बेमेतरा, मनोज शर्मा, जनता साहू, टोकेश्वर साहू, अखिलेश नामदेव, नवीन ताम्रकार, प्रकाश ठाकुर, चंद्र प्रकाश शीतलानी, अनिल दुबे, चितरेन वर्मा, संजय वर्मा, हेमिन यादव, रग्घू तिवारी, देवा गर्ग, गुमेश चौहान, कोमल पुरी गोस्वामी सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

नेशनल लेवल मॉनिटर्स द्वारा बेमेतरा में पशु विभाग की विभिन्न केन्द्रीय योजनाओं का किया निरीक्षण

नेशनल लेवल मॉनिटर्स रहे 10 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक बेमेतरा जिले के दौरे पर  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 फरवरी 2026 - नेशनल लेवल...