रविवार, 15 फ़रवरी 2026

बीएमओ साजा डॉ एके वर्मा के नेतृत्व में ब्लाक में अब तक बने 142 निक्षय मित्र

निक्षय मित्र बना मरीजों का सहारा, मित्र बनने स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारियों की विशेष पहल 

साजा में बिटावन ठाकुर आरएचओ एवं खिलानंद साहू सेक्टर सुपरवाइजर ने निक्षय मित्र बन मरीज शंकर यादव, रूपराम रजक को प्रदान किया फ़ूड बास्केट 

कलेक्टर के निर्देश एवं सीएमएचओ के मार्गदर्शन पर साजा में टीबी मरीज खोजने मितानिनों को किया गया प्रशिक्षित 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 फरवरी 2026 - बेमेतरा जिला में स्वास्थ्य विभाग द्वारा बेमेतरा जिला को टीबी मुक्त पंचायत बनाने एवं वर्तमान में वृहद स्तर पर टीबी मरीजों की खोज एवं उपचार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें मितानिन प्रशिक्षक और मितानिनों को इस अभियान तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। साथ में टीबी मरीजों को पोषण आहार प्रदान करने अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधिगण, आमजन को जागरूक किया जा रहा है। इसी तारतम्य में साजा ब्लॉक में टीबी मरीज खोजने मितानिनों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में टीबी के टीपीटी बीमारी के बचाव के लिए दवाई खाने जानकारी दिया जा रहा हैं, जिसमें राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम (NTEP) के तहत विकासखंड साजा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत सेक्टर साजा में एक सराहनीय एवं मानवीय पहल की जा रही है। 
       कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर के आदेश पर खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा के नेतृत्व में विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी टीबी मरीजों को “निक्षय मित्र” के रूप में सहयोग प्रदान कर रहे हैं। 
       ब्लॉक वरिष्ठ उपचार प्रवेक्षक पुरन दास ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पहल के अंतर्गत टीबी मरीजों को नियमित जांच एवं उपचार के साथ-साथ पोषणयुक्त खाद्य सामग्री भी उपलब्ध कराई जा रही है। टी बी मरीजों को दवाइयों के साथ संतुलित पोषण आहार मिलने से मरीजों के स्वास्थ्य में अपेक्षित सुधार हो रहा है तथा उपचार पूर्ण करने में सहायता मिल रही है। 
   विकासखंड साजा में टीबी मरीजों की संख्या वर्ष 2025 में 186, वर्ष 2026 में 16 मरीज हैं। वहीं अब तक साजा ब्लाक में 142 निक्षय मित्र बन चुके हैं। दिनांक 14.02.2026 को बने निक्षय मित्र बिटावन ठाकुर आरएचओ, खिलानंद साहू सेक्टर सुपरवाइजर द्वारा मरीज शंकर यादव, रूपराम रजक को फ़ूड बास्केट प्रदान किया गया।  
  इसी क्रम में साजा ब्लॉक में टीबी मरीजों की सक्रिय खोज हेतु सेक्टर अनुसार मितानिनों का प्रशिक्षण भी आयोजित किया जा रहा हैं, ताकि ग्रामीण समुदाय स्तर पर संदिग्ध मरीजों की पहचान कर उन्हें समय पर जांच एवं उपचार से जोड़ा जा सके। 
   कार्यक्रम में निलेश देवांगन प्रभारी सेक्टर अधिकारी, खिलानंद साहू सुपरवाइजर, बिटावन ठाकुर आरएचओ विमला निर्मल, कविता ध्रुव, नेतराम कन्नौजे, केतन साहू, सूरज साहू, सतीश कुमार, मितानिन प्रशिक्षक रामेश्वरी साहू, गायत्री साहू, जगन्ननाथ कन्नौजे, सीता लोधी सहित विभाग के अन्य स्वास्थ्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। 

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर “सशक्त एप’’ से 213 वाहनों का चेकिंग

आबकारी एक्ट में 07 आरोपियों पर कार्यवाही  प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 14 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.प...