आज की परस्थिति में लोगों को सिर्फ कांग्रेस से उम्मीदें रह गई है और हम सभी को आम जनता की उम्मीद पर खरे उतरना है - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा कार्यालय का जिलाध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने किया उद्घाटन 

ब्लॉक व शहर कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्षों ने किया पदभार ग्रहण, नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 फरवरी 2026 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के द्वारा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा का कार्यालय उद्घाटन नगर क्षेत्र बेमेतरा में किया गया। उद्घाटन अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष मिथलेश वर्मा एवं शहर अध्यक्ष श्रीमति रश्मि मिश्रा ने अपना पदभार भी ग्रहण किया। साथ ही साथ उद्घाटन कार्यक्रम में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया था। जहां जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का सम्मान किया तथा बेमेतरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष को उनके पद की शपथ दिलाई। 
    इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का सच्चा सिपाही ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है। कांग्रेस कार्यकर्ता आम जनता से जुड़कर उनकी समस्याओं को हल करने का प्रयास करें। ज्यादा से ज्यादा लोगों की सहायता करें, विशेष कर किसानों तथा गरीब वर्ग की समस्याओं को हमें गंभीरता के साथ हल करने के लिए आगे बढ़ना है। 
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि आम जनता के बीच हमें अपनी पैठ बनानी है। लोगों को आज की परस्थिति में सिर्फ कांग्रेस से उम्मीदें रह गई है और हम सभी को आम जनता की उम्मीद पर खरे उतरना है। 
   इस अवसर पर सुरेंद्र तिवारी, टीआर जनार्दन, प्रणीश चौबे, ललित विश्वकर्मा, दिनेश पटेल, प्रांजल तिवारी, हरीश साहू, शशि प्रभा गायकवाड, बाल कुमारी ध्रुव, रीता पांडे, राजू साहू, सुमित विवेक राजपूत, शकुंतला साहू, राजेंद्र वर्मा, योगेश जांगड़े, हरि साहू, जनता साहू, टोकेश्वर साहू, नवीन ताम्रकार, मनोज शर्मा, प्रकाश ठाकुर, योगिता साहू, रीना मिथलेश वर्मा, रमा साहू, लुकेश वर्मा, सुमन गोस्वामी, घाशी वर्मा, अजय राज सेन, अमित वर्मा, शिव वर्मा, शुभम गंधर्व, मोहित वर्मा, बहल वर्मा, सुनील नामदेव, जावेद खान, संजय वर्मा, कमल साहू, जय प्रकाश राज, निलेश वैष्णव, किशुन वर्मा, राजकुमार बंजारे, सुखराम वर्मा, चितरेन वर्मा, अनिल दुबे, निलेश ठाकुर, मनीष ठाकुर, राजू रजक, कमल पुरी गोस्वामी, मूरत राम मांडवी, अशोक जायसवाल, घनश्याम देवांगन, रोहित साहू, मनोज साहू, राजू वर्मा, द्वारका वर्मा, युवराज योगी साहू, प्रमोद वर्मा, महेश वर्मा, रोहित साहू, टिकेंद्र बंजारे, युवराज सिंह, मनीष सिंह बंजारे, दिनेश यादव, अर्जुन साहू, टोमन पाटिल, देवचरण पांडे, चेतन पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।