प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में 02 प्रधान आरक्षक एवं 08 आरक्षक का तबादला कर किया फेरबदल
बेमेतरा 20 सितंबर 2026 - पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल (भा.पु.से.) द्वारा प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है। आदेश के तहत रक्षित केंद्र, साइबर सेल, थाना एवं चौकी में पदस्थ 02 प्रधान आरक्षक एवं 08 आरक्षक सहित कुल 10 थाना अधिकारियों एवं कर्मचारियों का फेरबदल किया गया है।
स्थानांतरण आदेश में प्रधान आरक्षक भूषण प्रसाद को थाना बेमेतरा से रक्षित केंद्र बेमेतरा (संबद्ध साइबर सेल), प्रधान आरक्षक योगेश यादव को साइबर सेल से थाना बेरला तथा आरक्षक मुकेश माहिरे को साइबर सेल से थाना नांदघाट, आरक्षक रेखन साहू को थाना बेमेतरा (संबद्ध साइबर सेल) से थाना नवागढ़, आरक्षक संजय साहू को थाना नांदघाट से रक्षित केंद्र बेमेतरा (संबद्ध साइबर सेल), आरक्षक संजय पाटिल को थाना बेरला से रक्षित केंद्र बेमेतरा (संबद्ध साइबर सेल), आरक्षक इंद्रजीत पाण्डेय को थाना बेमेतरा से रक्षित केंद्र बेमेतरा (संबद्ध साइबर सेल), आरक्षक संतोष धीवर को रक्षित केंद्र बेमेतरा से रक्षित केंद्र बेमेतरा (संबद्ध साइबर सेल), आरक्षक राजेन्द्र साहू को थाना नवागढ़ से रक्षित केंद्र बेमेतरा (संबद्ध साइबर सेल), आरक्षक यशवंत यादव को थाना बेमेतरा से रक्षित केंद्र बेमेतरा (संबद्ध साइबर सेल) स्थानांतरित किया गया है।
एसपी त्रिलोक बंसल द्वारा यह स्थानांतरण प्रशासनिक आवश्यकताओं एवं बेहतर पुलिसिंग के दृष्टिकोण से किया गया है। नवीन पदस्थापना से साइबर सेल, थाना एवं चौकी स्तर पर कार्यप्रणाली में और कसावट आने के साथ ही कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण में बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद है।
0 टिप्पणियाँ