मोदी की गारंटी को दुगुनी रफ्तार देने का संकल्प है यह छत्तीसगढ़ बजट - भाजयुमो जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी नितेश सोनी

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ सरकार बजट 2026 पेश होने के बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी नितेश सोनी ने इसका जोरदार स्वागत किया है। उन्होंने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा "छत्तीसगढ़_SANKALP_बजट" प्रस्तुत किया गया। यह बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास, पारदर्शी शासन और जनकल्याण के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 
     मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सुशासन, किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार और बुनियादी विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।  
   यह बजट प्रदेश की समृद्धि और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ की दिशा तय करेगा।