सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट है मात्र कपोल कल्पित संभावना - जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 24 फरवरी 2026 - राज्य सरकार द्वारा किए गए बजट पेश पर जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बजट सत्र में जो आर्थिक सर्वेक्षण राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया है वह मात्र कपोल कल्पित संभावना पर आधारित है। जिस तरह से प्रति व्यक्ति आय बताई जा रही है, वह वास्तविकता से कोसों दूर है। लोगों को अपनी दैनिक जरूरत को पूरा करने के लिए आज सोचने पर विवश होना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार का हवा हवाई बात करना अपनी नाकामियों पर पर्दा डालना है। भाजपा सरकार मात्र 2 वर्ष में ही फेल हो चुकी है।