प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश हेतु पार्श्व प्रवेश परीक्षा (Lateral Entry Exam) का आयोजन किया जा रहा है। यह परीक्षा शनिवार 07 फरवरी 2026 को प्रातः 10 बजे से अपराह्न 1:45 बजे तक आयोजित होगी।
विद्यालय प्रशासन ने जानकारी दी है कि सभी पूर्व पंजीकृत अभ्यर्थी परीक्षा दिवस पर प्रातः 9 बजे विद्यालय परिसर में अनिवार्य रूप से उपस्थित हों, ताकि समय पर प्रवेश एवं अन्य औपचारिकताएँ पूर्ण की जा सकें। परीक्षा से संबंधित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश एवं जानकारी अभ्यर्थी विद्यालय अथवा नवोदय विद्यालय समिति द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्राप्त कर सकते हैं।