ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 04 फरवरी 2026 - जिला मुख्यालय बेमेतरा नगर पालिका क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन पेयजल व्यवस्था का नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अमोरा स्थित इंटेकवेल का निरीक्षण किया। पालिका अध्यक्ष श्री सिन्हा ने निरीक्षण के दौरान जलापूर्ति, मोटर-पंप, पाइपलाइन एवं जल भंडारण की स्थिति की समीक्षा की गई तथा अधिकारियों को गर्मी के मौसम में नागरिकों को निर्बाध और सुचारु पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही संभावित समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।
नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने आम नागरिक से अपील किया कि जल को फ़िज़ुल बहने न दे, अपने घर पर भी टोंटी लगाकर रखे, जिससे पानी का बचाव होगा, एक एक बुंद क़ीमती है, समय पर जल कर का भुगतान करे। इस अवसर पर नगर पालिका जलकार्य सभापति गौरव साहू, सभापति विकास तम्बोली, नगर पालिका मुख्य कार्यपालन अधिकारी नरेश वर्मा सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।