शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर योगेश बंजारे लोलेसरा से 23 पौवा देशी एवं अंग्रेजी शराब जप्त

सायबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने अवैध शराब पर की संयुक्त कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भूषण एक्का के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है। 
      इसी क्रम में 12 फरवरी 2026 को थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ को सूचना मिला कि ग्राम लोलेसरा मेला स्थल के पास कच्ची रोड में एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बिक्री कर रहा है की सूचना पर साइबर सेल एवं थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा आरोपी योगेश बंजारे को अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया। 
जिसमें थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा में 01 प्रकरण में 01 आरोपी योगेश बंजारे पिता देवव्रत बंजारे उम्र 31 वर्ष निवासी लोलेसरा थाना व जिला बेमेतरा के कब्जे से 23 पौवा देशी मसाला एवं अंग्रेजी शराब (3900ml) किमती 25200 रूपये एवं बिक्री रकम 1000 रूपये, कुल जुमला 3520 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं। 
        उक्त कार्यवाही में थाना बेमेतरा निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, सउनि सुरेश सिंह राजपूत, सायबर सेल प्रधान आरक्षक योगेश यादव, आरक्षक नुरेश वर्मा, मुकेश माहिरे, जयकिशन साहू, रेखन साहू एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।  

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 151 वाहन चालको से ली गई 42800 रु समन शुल्क

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर “सशक्त एप’’ से 351 वाहनों का किया गया चेकिंग कार्यवाही   माईनर एक्ट में 06 एवं आबकारी एक्ट में 15 आरोपीय...