सोमवार, 23 फ़रवरी 2026

बीएमओ शरद कोहाड़े के मार्गदर्शन व नेतृत्व में सीएचसी खंडसरा में हुआ 19 महिलाओ का सफल नसबंदी ऑपरेशन

28 फरवरी को पुनः होगा सीएचसी खडसरा में महिला नसबन्दी शिविर 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 फरवरी 2026 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा के सीएचसी खंडसरा में 19 महिलाओ का सफल नसबंदी ऑपरेशन हुआ। 21 फरवरी शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खंडसरा में यह सफल महिला नशबंदी आपरेशन डॉ शतीश चन्द्रवंशी द्वारा किया गया। बता दे कि जिला चिकित्सालय बेमेतरा में नसबंदी ऑपरेशन हेतु अधिक पंजीयन होने के कारण ब्लॉक स्तर पर नसबंदी ऑपरेशन शिविर आयोजित करने हेतु बेमेतरा कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई के निर्देश पर नसबंदी ऑपरेशन के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमृत लाल रोहलेडर के मार्गदर्शन और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खंडसरा प्रभारी एवं बीएमओ डॉ शरद कोहाडे के नेतृत्व में 21 फरवरी शनिवार को निःशुल्क महिला नसबंदी ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया, जो पूर्णतः सफल रहा। इस नसबंदी ऑपरेशन शिविर में डॉ सतीश चंद्रवंशी के द्वारा 19 महिला हितग्राहियों का सफल नसबंदी ऑपरेशन किया गया। 
      इस महिला नसबंदी ऑपरेशन शिविर के आयोजन में बीएमओ डॉ शरद कोहाडे, आरएमए महेंद्र ठाकुर, बीपीएम पंकज आडिल, बीईटीओ प्रकाश भारती, अंजू मीरचंड़े, जागृति पटेल, अलीशा, उमा कोशले, शिव कन्या, पिंकू के साथ अन्य खंडसरा सीएचसी स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। 
    इस अवसर पर बीएमओ खण्डसरा डॉ शरद कोहाड़े ने बताया कि आगामी 28 फरवरी 2026 को पुनः सीएचसी खडसरा में महिला नसबन्दी आपरेशन शिविर रखा गया है, जिसमें क्षेत्र के हितग्राही सुविधानुसार लाभ ले सकते हैं। 

अनीश अग्रवाल बने आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक ‎

कार्यकर्ताओं व समर्थकों में हर्ष का माहौल  ‎ प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 फरवरी 2026 - जिलें के ‎साजा ब्लाक के थान खम्हरिया नगर के ...