छत्तीसगढ़ विश्वकर्मा झेरिया लोहार समाज के कार्यक्रम में पहुंचे पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 22 फरवरी 2026 - छत्तीसगढ़ विश्वकर्मा झेरिया लोहार समाज के युवक युवति परिचय सम्मेलन एवं पारिवारिक मिलन समारोह में जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि झेरिया लोहार समाज द्वारा आज जो युवक युति परिचय सम्मेलन एवं पारिवारिक मिलन का आयोजन किया गया है, वह बहुत ही अनुकरणीय पहल है। सभी समाज को इस तरह के पहल करते रहनी चाहिए, इससे न केवल विवाह योग्य युवक यूतियों को अपने जीवनसाथी का चुनाव करने में आसानी होती है, बल्कि इससे समाज में होने वाला अनर्गल खर्चे में भी कमी आती है। समाज के लोग सभी एक स्थान में बैठकर एक दूसरे से बातचीत करके आपसी समझ बनाकर न केवल नवयुगलों को अपना आशीर्वाद देते हैं, बल्कि कहीं ना कहीं समाज में आपसी सौहार्दता कभी माहौल बनता है। पारिवारिक मिलन के माध्यम से ऐसे ही शुभ अवसरों पर लोग आपस में मिल पाते हैं, अपना सुख-दुख बांट पाते हैं, आज के आडंबर युक्त जीवन शैली में इस तरह के आयोजन बहुत ही प्रशंसनीय है।
छत्तीसगढ़ विश्वकर्मा झेरिया समाज के प्रबुद्धजनों से मेरा एक ही निवेदन है समाज में शिक्षा और विशेष कर बालिका शिक्षा को सर्वोपरि मानकर सभी घरों में इसे प्राथमिकता देने के साथ ही साथ इस आयोजन में मुझे आमंत्रित करने के लिए समाज का साधुवाद है।
इस अवसर पर श्रीमती माधुरी रवि परगनिया जनपद अध्यक्ष बेरला, तुलसी पटेल पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी भिलाई, शुभम वर्मा उपाध्यक्ष जनपद पंचायत बेरला, सीमा टिकरिया जनपद सदस्य बेरला, ललित विश्वकर्मा जिला कांग्रेस प्रभारी मंत्री, रामस्वरूप विश्वकर्मा प्रदेश सचिव विश्वकर्मा समाज, राधेलाल विश्वकर्मा कार्यकारिणी अध्यक्ष विश्वकर्मा समाज, सुरेश विश्वकर्मा जिला उपाध्यक्ष विश्वकर्मा समाज, बलदाऊ शर्मा अध्यक्ष मां कार्य कन्या समिति भैंस बोर्ड बेरला, भोजराम विश्वकर्मा संरक्षक विश्वकर्मा समाज तथा मुकुर राम विश्वकर्मा संरक्षक विश्वकर्मा समाज सहित समाज के गणमान्य लोग कार्यक्रम में उपस्थित रहे।