चौकी कंडरका पुलिस टीम की आबकारी एक्ट में कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 फरवरी 2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में बेमेतरा पुलिस द्वारा अवैध शराब, गांजा, नशीली पदार्थो, प्रतिबंधात्मक कार्यवाही, बाउंड ओवर, गुंडा बदमाशों, फरार स्थायी वारंटियो, सामाजिक सौहार्द बिगाडने वालों, यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों तथा माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही लगातार की जा रही है।
इसी क्रम में 11 फरवरी 2026 को चौकी कंडरका पुलिस स्टाफ मुखबिर सूचना के अधार पर ग्राम भिंभौरी के कुलेश्वर वर्मा को नवीन तहसील कार्यालय भवन के सामने अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करते पकड़ा गया।
जिसमें चौकी कंडरका थाना बेरला में 01 प्रकरण में 01 आरोपी कुलेश्वर वर्मा पिता हेमलाल वर्मा उम्र 19 वर्ष निवासी भिंभौरी चौकी कंडरका थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से 19 पौवा देशी मसाला शराब (3420ml) किमती 1900 रूपये एवं बिक्री रकम 400 रूपये कुल जुमला 2300 रूपये को आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।
उक्त कार्यवाही में पुलिस चौकी कंडरका प्रभारी उप निरीक्षक डीएल सोना, आरक्षक मुरलीधर सोनी, योगेश साहू एवं अन्य स्टाफ की सराहनीय भुमिका रही।