शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

एसपी कार्यालय बेमेतरा में डीआईजी रामकृष्ण साहू ने रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो का जन्मदिन मनाकर दी बधाई एवं शुभकामनाएं

अधिकारी एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने डीआईजी रामकृष्ण साहू की अभिनव पहल, व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर दी जा रही बधाईयां 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 फरवरी 2026 - पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में आज 12 फरवरी 2026 को रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो का जन्मदिन पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उन्हें जन्मदिन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। 
     पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू द्वारा अधिकारी एवं कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने हेतु एक अभिनव पहल की गई है, जिसके अंतर्गत जिले में पदस्थ समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों का व्हाट्सएप ग्रुप तैयार कर उनके जन्मदिन पर शुभकामना संदेश प्रेषित किए जा रहे हैं। इन संदेशों के माध्यम से दीर्घायु, यशस्वी जीवन, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामनाएं व्यक्त की जा रही हैं। 
      पहल का उद्देश्य अधिकारी एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन करना तथा उनके मध्य आपसी सौहार्द एवं मधुर संबंध स्थापित करना है। ऐसे आयोजनों से कार्य के प्रति जिम्मेदारी की भावना सुदृढ़ होती है तथा विभागीय कार्यों के कुशल एवं प्रभावी निष्पादन में सहायता मिलती है। 
        इस अवसर पर पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू ने कहा कि पुलिस विभाग में टीम वर्क का विशेष महत्व है। जब सभी अधिकारी एवं कर्मचारी एकजुट होकर टीम के रूप में कार्य करते हैं, तभी सकारात्मक एवं प्रभावी परिणाम प्राप्त होते हैं। आपसी सहयोग, समन्वय एवं व्यक्तिगत कौशल के साझा उपयोग से कठिन से कठिन कार्यों को भी सफलतापूर्वक संपादित किया जा सकता है। 
        कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशिकला उईके, स्टेनो संतोष कुमार सोनवानी, मुख्यलिपिक उप निरीक्षक (अ) हरिओम विश्वकर्मा, उप निरीक्षक (अ) प्रदीप देशमुख, सउनि (अ) अजय कुमार देवांगन, महेन्द्र भुआर्य, सउनि विष्णु सप्रे, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, प्रधान आरक्षक ताम्रध्वज देशमुख, खोमलाल साहू, नरेन्द्र ठाकुर, अनिल तिवारी, आरक्षक अर्जुन चंद्राकर, सुरेश यादव, मनीष देवांगन, जितेन्द्र नेताम, राजेश नाथ योगी, सतीष साहू, धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, गेल्विन साहू, दिनेश नेताम, बजरंग पुरबिया, ताम्रध्वज चतुर्वेदी, भारत साहू, बिरेन्द्र चंद्राकर गेन्दलाल चतुर्वेदी, प्रवीण ठाकुर, राकेश साहू, फत्ते पाटिल, महिला आरक्षक द्रोपति ठाकुर, प्रियंका सिंह, संध्या विश्वकर्मा, राही यादव सहित पुलिस कार्यालय का स्टाफ उपस्थित रहा।  

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 151 वाहन चालको से ली गई 42800 रु समन शुल्क

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर “सशक्त एप’’ से 351 वाहनों का किया गया चेकिंग कार्यवाही   माईनर एक्ट में 06 एवं आबकारी एक्ट में 15 आरोपीय...