शनिवार, 14 फ़रवरी 2026

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 151 वाहन चालको से ली गई 42800 रु समन शुल्क

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर “सशक्त एप’’ से 351 वाहनों का किया गया चेकिंग कार्यवाही  

माईनर एक्ट में 06 एवं आबकारी एक्ट में 15 आरोपीयो के विरूद्ध कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 13 फरवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी राजेश कुमार झा, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके के मार्गदर्शन में यातायात बेमेतरा पुलिस टीम द्वारा जिले में सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन को सुनिश्चित करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। 
      इस अभियान के अंतर्गत भारी वाहन, तेज गति से वाहन चलाना, दोपहिया पर तीन सवारी, बिना सीट बेल्ट, बिना हेलमेट, मॉडिफाई साइलेंसर तथा शराब सेवन कर वाहन चलाने जैसे गंभीर उल्लंघनों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। 
      इसी क्रम में 12 फरवरी 2026 को थाना बेमेतरा 01 चालान में 01 वाहन चालक, थाना नवागढ 11 चालान में 11 वाहन चालक, थाना नांदघाट 27 चालान में 27 वाहन चालक, थाना खम्हरिया 11 चालान में 11 वाहन चालक, थाना दाढी 11 चालान में 11 वाहन चालक, थाना साजा 18 चालान में 18 वाहन चालक, थाना बेरला 14 चालान में 14 वाहन चालक, थाना परपोडी 11 चालान में 11 वाहन चालक, थाना चंदनू 07 चालान में 07 वाहन चालक, चौकी कंडरका 05 चालान में 05 वाहन चालक, चौकी खण्डसरा 11 चालान में 11 वाहन चालक, चौकी संबलपुर 03 चालान में 03 वाहन चालक, यातायात बेमेतरा 21 चालान में 21 वाहन चालक, कुल 151 वाहन चालको के विरूद्ध चालानी कार्यवाही किया गया। जिसमें यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरूद्ध 151 प्रकरण में 42800 रूपये समन शुल्क लिया गया। कार्यवाही के दौरान थाना/चौकी प्रभारी एवं यातायात प्रभारी रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू , रघुवीर सिंह सहित यातायात पुलिस टीम शामिल रहे। 

अपील - यातायात बेमेतरा स्टॉफ ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिजनों को भी इसके लिए प्रेरित करें। यातायात नियमों का पालन करे, पीकअप, मालवाहक वाहन में सवारी न बैठाये, मोटर सायकल में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाये, अपने नाबालिक बच्चों को वाहन चलाने न देवे, बिना नंबर के वाहन न चलाएं। वाहन चलाते समय सीट बेल्ट एवं हेलमेट अवश्य लगावें। वाहन चलाते समय मोबाईल का उपयोंग न करें। निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना और नशे की हालत में वाहन न चलाना न केवल कानून का पालन है बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए भी आवश्यक है। बेमेतरा पुलिस आपकी सहायता के लिये है, वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस का सहयोग करें। पुलिस का यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। 
सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के अभियान के तहत समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों, यातायात, सायबर सेल पुलिस टीम द्वारा “सशक्त एप’’ (एप्लिकेशन) के माध्यम वाहनो की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई जारी है। 
    शहर के प्रमुख चौराहों पर वाहनों की जांच शुरू की गई है। पेट्रोलिंग पार्टियां निरंतर गश्त कर रही हैं। इसके साथ ही “सशक्त ऐप”के माध्यम से गुम या चोरी हुए वाहनों की पहचान हेतु वाहन चेकिंग की जा रही है। जिले के विभिन्न थाना/चौकी एवं यातायात स्टाफ के द्वारा 12 फरवरी 2026 को “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से चौक-चौराहो में वाहन चेकिंग कर व पेट्रोलिंग के दौरान “सशक्त एप” (एप्लिकेशन) के माध्यम से थाना दाढी में 35 वाहनों, थाना खम्हरिया में 75 वाहनों, थाना बेरला में 46 वाहनों, थाना चंदनू में 70 वाहनों, चौकी मारो में 25 वाहनों, यातायात बेमेतरा में 100 वाहनो, कुल 351 वाहनों को चेकिंग की गई।  
       इसी क्रम में 12 फरवरी 2026 को जिले के हॉटल/ढाबा एवं विभिन्न स्थानो में रेड कार्यवाही कर थाना बेमेतरा, बेरला,चंदनू, साजा, दाढी, परपोडी, नवागढ एवं चौकी देवरबीजा, खण्डसरा, संबलपुर, मारो, कंडरका में आम जगह पर शराब सेवन करने एवं शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराने का 15 प्रकरण में 15 आरोपी मनहरण साहू उम्र 57 वर्ष निवासी मारो, डोमार साहू उम्र 25 वर्ष निवासी कुसमी, अंजोर सिंह बंजारे उम्र 46 वर्ष निवासी चंदनू, संतराम साहू उम्र 25 वर्ष निवासी भेंडरवानी साजा, विजय साहू उम्र 50 वर्ष निवासी दाढी, अजय साहू उम्र 21 वर्ष निवासी परपोडी, किसन साहू उम्र 24 वर्ष निवासी परपोडी, लीलाराम राजपूत उम्र 58 वर्ष निवासी बिनेका चौकी मारो, दिनेश विश्वकर्मा उम्र 36 वर्ष निवासी झाल थाना नवागढ, संतोष निषाद उम्र 40 वर्ष निवासी महामायापारा नांदघाट, गौतम पात्रे उम्र 21 वर्ष निवासी खुरूषबोड चौकी खण्डसरा, नरेन्द्र पाटिल उम्र 43 वर्ष निवासी खुरूषबोड चौकी खण्डसरा, परमानंद बंजारे उम्र 26 वर्ष निवासी देवरबीजा, प्रकाश साहू उम्र 24 वर्ष निवासी बीजाभाठ थाना बेमेतरा, सूरज धीवर उम्र 30 वर्ष निवासी गिधौरी थाना रतनपुर जिला बिलासपुर के विरूद्ध धारा 36 (च) एवं धारा 36 (सी) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है। 
      इसी क्रम में 12 फरवरी 2026 को माईनर एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करते हुए थाना बेमेतरा में 01 प्रकरण में 09 व्यक्ति, चौकी खण्डसरा में 02 प्रकरण में 03 व्यक्ति, के खिलाफ धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस के तहत 03 प्रकरण में 12 व्यक्ति के विरूद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर यातायात नियमों के उल्लंघन पर 151 वाहन चालको से ली गई 42800 रु समन शुल्क

डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन पर “सशक्त एप’’ से 351 वाहनों का किया गया चेकिंग कार्यवाही   माईनर एक्ट में 06 एवं आबकारी एक्ट में 15 आरोपीय...