शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर मना करने से बड़े भाई ने गुस्से में की छोटे भाई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

देवरबीजा की घटना में एसएसपी बेमेतरा के निर्देश पर चौकी पुलिस टीम की कार्यवाही 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 जनवरी 2026 - प्रार्थी बुधराम देशलहरे उम्र 61 साल निवासी देवरबीजा पुलिस चौकी देवरबीजा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि भतीजा जगमोहन देशलहरे एवं जगन्नाथ उर्फ जग्नू देशलहरे दोनो इंदिरा आवास देवरबीजा के मकान में रह रहे थे, कि रात्रि करीबन 02 बजे पड़ोस के रहने वाले ने फोन कर बताया कि तुम्हारा भतीजा जगमोहन देशलहरे ने अपने छोटे भाई जगन्नाथ उर्फ जग्नू देशलहरे उम्र 26 साल का लोहे के सब्बल से सिर को मारकर हत्या कर दिया है। करीबन 01 बजे जगमोहन देशलहरे के द्वारा अपने छोटे भाई जगन्नाथ उर्फ जग्नू देशलहरे से शराब पीने के लिये पैसा मागने पर पैसा नही देने से आक्रोश में आकर घर में रखे लोहे के सब्बल से जगन्नाथ उर्फ जग्नू देशलहरे के सिर को मारकर हत्या कर दिया है, भतीजा जगन्नाथ उर्फ जग्नू देशलहरे का शव घर के परछी में है, भतीजा जगमोहन देशलहरे के द्वारा अपने छोटे भाई जगन्नाथ उर्फ जग्नू देशलहरे के सिर को लोहे के सब्बल से मारकर हत्या किया है की रिपोर्ट पर मर्ग सदर धारा 194 बी.एन.एस.एस कायम कर मृतक जगन्नाथ उर्फ जग्नू देशलहरे का हत्या करना पाया जाने से प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा 103(1) BNS पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। 
      घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिस पर मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर को चौकी स्टाफ के साथ प्रकरण की विवेचना कार्यवाही में लगाया गया।  
प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी जगमोहन देशलहरे को हिरासत में लेकर पुछताछ करने पर अपना अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी से पुछताछ करने पर पता चला कि दिनांक 11.01.2026 को रात्रि करीबन में 10 -11 बजे के मध्य अपने छोटे भाई जगन्नाथ उर्फ जग्नू देशलहरे से शराब पीने के लिये पैसे का मांग करने पर छोटे भाई के द्वारा शराब के लिये पैसा देने से मना कर दिया था, कि दिनांक 12.01.2026 को रात्रि करीबन 01 बजे में गुस्से में आकर घर में रखे लोहे के सब्बल से भाई के सिर मार कर हत्या करना स्वीकार किया। 
  आरोपी जगमोहन देशलहरे पिता स्व. सनत देशलहरे उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नं. 20 इंदिरा आवास पारा देवरबीजा पुलिस चौकी देवरबीजा थाना व जिला बेमेतरा को आज दिनांक 12.01.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया।  
इस संपूर्ण कार्यवाही में पुलिस चौकी देवरबीजा प्रभारी सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, प्रधान आरक्षक आनंद कोठारी, नंदलाल चतुर्वेदी, आरक्षक रामगोपाल निषाद, सबित गोयल, रवि साहू, गजानंद पटेल, मुकेश राजपूत, छोटू राम टेम्बुकर सहित चौकी देवरबीजा के समस्त पुलिस स्टाफ का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।