नेत्र परीक्षण शिविर में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मरका एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खण्डसरा द्वारा दी गई सेवाएं
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत वाहन चालकों के लिए नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 12 जनवरी 2026 - जिला पुलिस यातायात बेमेतरा द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2026 के अंतर्गत यातायात जागरूकता अभियान के तहत वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर बैजी लोलेसरा बाईपास के पास में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग के लिए प्रेरित करना था।
सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव एवं डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में किया गया। यातायात प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू, प्रधान आरक्षक लोकेन्द्र पांडेय, अजय साहू, लव यादव और उनके टीम ने शासकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मरका एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र खण्डसरा जिला बेमेतरा के चिकित्सकों के सहयोग से इस आयोजन को सफल बनाया।
नेत्र परीक्षण शिविर में प्रमुख रूप से नेत्र सहायक अधिकारी लव कुश पटेल, ओंकार सिंह चंद्राकर उपस्थित थे। इस शिविर में कुल 57 वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण किया गया। जिन चालकों में नेत्रदोष पाया गया, उन्हें उचित इलाज कराने और चश्मे का उपयोग करने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर यातायात प्रभारी एवं रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो, सउनि मोहन साहू, प्रधान आरक्षक लोकेन्द्र पांडेय, अजय साहू, लव यादव सहित पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे। यह आयोजन सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने और सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया था, जिससे दुर्घटनाओं की रोकथाम में मदद मिल सके।