शनिवार, 24 जनवरी 2026

सीएचएमओ बेमेतरा के मार्गदर्शन में तंबाखू नियंत्रण पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

जिला स्तरीय प्रशिक्षण में शिक्षकों को दी गई जानकारी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 जनवरी 2026 - सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय तंबाखू नियंत्रण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन दिनांक 22.01.2026 एवं 23.01.2026 को जिला बेमेतरा के फूड प्लाजा बेमेतरा में आयोजित था, जिसमें जिला हॉस्पिटल के डॉ विजया रमन एवं सीएचसी नवागढ़ के डॉ प्रकाश रातड़े द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। बेमेतरा जिला के चिन्हित स्कूल के 40, 40 कुल 80 शिक्षको को प्रशिक्षण दिया गया। 
जिले में तंबाकू मुक्त शैक्षणिक संस्थान (ToFEI-Tobacco Free Educational Institutions) के प्रभावी क्रियान्वयन को सुदृढ़ करने हेतु शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। 
     प्रशिक्षण के दौरान COTPA-2003 की विभिन्न धाराओं, धारा- 4, 5, 6A, 6B एवं 7 पर चर्चा की गई। साथ ही प्रशिक्षण में सभी के द्वारा तंबाकू निषेध का शपथ लिया गया। 

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...