शनिवार, 24 जनवरी 2026

रांची के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छात्र चिंताराम पटेल करेगा अपने खेल का प्रदर्शन

रांची में 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित होगा 69 राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता 

राष्ट्रीय शालेय खेल के अंडर 17 बालक वर्ग में हुआ बारगांव (बेरला) के छात्र चिंताराम पटेल का चयन 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 जनवरी 2026 - कुछ करने का जज्बा हो तो सफलता मुश्किल नहीं है, इसे करके दिखाया है। जिला बेमेतरा अंतर्गत विकासखण्ड बेरला के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बारगांव के कक्षा 11 वी के होनहार छात्र हॉकी खिलाड़ी चिंताराम पटेल ने सीमित संसाधन होने के बावजूद अपने व्यायाम शिक्षिका (कोच) तुलसी साहू के कुशल नेतृत्व व मागदर्शन में कड़ी मेहनत और लगन से हॉकी खेल का अभ्यास कर अपने प्रतिभा का उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर चयन होकर अपने गांव से लेकर जिला सहित राज्य का नाम रोशन कर स्वर्णिम इतिहास रच रहे है। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित 69 वी राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता बालक वर्ग अंडर 17 का आयोजन झारखंड राज्य के रांची शहर में 27 जनवरी से 31 जनवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है, जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर के बड़े टूनामेंट में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। ग्रामीण अंचल सहित बेमेतरा जिले के लिए यह गर्व का क्षण है क्योंकि यह पहला अवसर है जब मुड़पार जैसे छोटे से गांव से किसी खिलाड़ी का चयन राष्ट्रीय स्तर की हॉकी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।  

संघर्ष से सफलता तक का सफर 
छात्र चिंताराम पटेल रोजाना सायकल से अपने गांव मुड़पार से 04 किलोमीटर दूर शास. उच्च. माध्य. विद्यालय बारगांव परिसर के खेल मैदान में अभ्यास के लिए जाते है, जहां वे व्यायाम शिक्षिका (कोच) तुलसी साहू से नियमित रूप से हॉकी खेल का गुण सीखते है। कोच के कुशल नेतृत्व, मागदर्शन व कड़ी मेहनत और कठिन परिश्रम का प्रतिफल स्वरूप और चिंताराम पटेल के खेल के लिए जुनून ने मिलकर उनकी प्रतिभा को निखारा और उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया। 

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन 
कोरबा में आयोजित 25 वी राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा हॉकी प्रतियोगिता में चिंताराम पटेल ने अपने चिर परिचित खेल का कलात्मक, रचनात्मक और उम्दा खेल कौशल का प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकृष्ट किया और प्रतियोगिता में शानदार 04 गोल कर दुर्ग संभाग टीम को कांस्य पदक जीताने में अहम योगदान दिया और अपनी खेल प्रतिभा से राष्ट्रीय स्तर पर जगह बना ली। 

जीतकर गांव, जिला, राज्य और देश का नाम रोशन करना है सपना 
चिंताराम पटेल का सपना है वे हॉकी खेल से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर में मेडल जीत अपने गांव, जिला, राज्य सहित देश का नाम रोशन करे। सभी सफलता को कड़ी मेहनत और लगन से हासिल किया जा सकता है। इनके चयन होने से ग्रामीण अंचलों सहित जिले के हॉकी खिलाड़ियों को नई ऊर्जा व प्रेरणा मिलेगा, यह मेरे लिए गर्व का क्षण है। अपने परिवार के समर्थन और व्यायाम शिक्षिका व कोच तुलसी साहू के मार्गदर्शन के बिना यहां तक नहीं पहुंच सकता था, मेरा लक्ष्य अब और बेहतर खेलकर राष्ट्रीय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करना है। 

माता पिता ने मिठाई खिलाकर दिया आशीर्वाद 
चिंताराम पटेल के इस उपलब्धि पर उनके पिता देवीसिंह पटेल जो एक उन्नत कृषक है का कहना है कि व्यायाम शिक्षिका कोच तुलसी साहू के कुशल मार्गदर्शन व उनकी प्रेरणा से मेरा बेटा आज इस शिखर पर पहुंचा है, पहले केवल पढ़ाई और नौकरी को ही भविष्य का एकमात्र विकल्प माना जाता था, लेकिन अब खेलो में भी करियर बनाया जा सकता है उन्होंने माता पिता से अपील की वे अपने बच्चों को खेलो से जरूर जोड़े क्योंकि खेल न सिर्फ फिटनेस बल्कि अनुशासन भी सिखाता है। 

व्यायाम शिक्षिका (कोच) तुलसी साहू ने कहा कि हॉकी हमारी मिट्टी से जुड़ा खेल है, जो हमें शारीरिक मजबूती, त्वरित निर्णय क्षमता और अनुशासन सिखाता है। खेल जीवन का सबसे शानदार प्रतिबिंब होता है। मैदान में खेल के दौरान सबको पहले चोट लगती है, उसके बाद जीत का मुकाम हासिल होता है। कड़ी मेहनत और लगन से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है। स्कूल के होनहार खिलाड़ी चिंताराम पटेल ने राष्ट्रीय स्तर में चयन होकर यह साबित कर दिखाया कि ग्रामीण अंचलों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। इनका चयन होने से ग्रामीण अंचल सहित जिले के युवा खिलाडियों को नई प्रेरणा मिलेगा और हॉकी खेल के क्षेत्र में ग्रामीण अंचलों सहित जिले की भागीदारी और मजबूत होगी। बारगांव सहित जिले में हॉकी खेल नए आयाम गढ़ रही है, बच्चे राज्य से राष्ट्रीय स्तर पर चयन होकर मेडल जीत रहे हैं और गांव सहित जिले व राज्य का नाम स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज करा रहे है। 
      इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्याम सिंह ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय के होनहार छात्र चिंताराम पटेल का चयन राष्ट्रीय स्तर जैसे बड़े प्रतियोगिता के लिए होना विद्यालय सहित समूचे जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है। इस सफलता का पूरा श्रेय व्यायाम शिक्षिका (कोच) तुलसी साहू को जाता है, जिनकी कड़ी मेहनत और कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ी सुबह/शाम हॉकी खेल का अभ्यास कर नई कीर्तिमान स्थापित कर ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर गौरवान्वित कर रहे है। साथ ही विद्यालय के पूर्व प्राचार्य तीक्ष्ण साहू, हिमाचंल साहू, देवघर देवांगन, श्यामसुंदर साहू, महेश बंधे, भीष्मदेव साहू, संजय बंछोर, हरीश साहू, दौलतराम साहू, विनोद साहू, गुमन सिंह यादव, भूपेन्द्र सिन्हा, भीष्म साहू, डिजिरानी साहू, पूर्णिमा साहू, संकुल समन्वयक सुरेन्द्र पटेल एवं समस्त शिक्षक, शिक्षिकाओं ने बधाई दी एवं उज्वल भविष्य की कमाना की। 

बेमेतरा में नवोदय विद्यालय की पार्श्व प्रवेश परीक्षा 7 फरवरी को

प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 03 जनवरी 2026 - पीएमश्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा (छत्तीसगढ़) में कक्षा IX एवं XI में प्रवेश ह...