सहकारी समिति योजना के तहत उल्लेखनीय कार्य करने पर किया जाएगा सम्मानित
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 जनवरी 2026 - नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 26 जनवरी 2026 को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में देशभर से 10000 से अधिक 'विशेष मेहमानों' को आमंत्रित किया गया है। जिनमें किसान, सरकारी योजनाओं के लाभार्थी और स्वयं सहायता समूहों के सदस्य शामिल हैं।
इस दौरान सहकारी समिति योजना के तहत छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला से सेवा सहकारी समिति बारगांव के सहायक समिति प्रबंधक के अनिल कुमार यादव भी उल्लेखनीय कार्य करने के लिए सम्मानित होंगे।
मालूम हो कि यह पहल जमीनी स्तर पर विकास और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को बढ़ावा देने के लिए की गई है, जहाँ प्रमुख सदस्यों का गणतंत्र दिवस पर 'अतिथि' के रूप में सम्मान किया जाएगा। ये वे लोग हैं जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है और सरकारी योजनाओं का सर्वोत्तम उपयोग करते हुए अपनी पहचान बनाई है।
गौरतलब है कि यह सम्मान उनके अद्वितीय प्रदर्शन और समाज, क्षेत्र, राज्य और देश को गौरवान्वित करने के लिए दिया जा रहा है।