शनिवार, 24 जनवरी 2026

राम कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य जन्म के पापों का हो जाता है निवारण - पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

श्री अखण्ड नवधा रामायण भिलौरी पहुंचे पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 23 जनवरी 2026 - बेमेतरा विधानसभा अंतर्गत ग्राम भिलौरी में नवधा रामायण समिति एवं समस्त ग्रामवासी द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय श्री रामकथा महोत्सव में पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा सम्मिलित हुए। इस अवसर पर पूर्व विधायक ने सर्व प्रथम प्रभु श्रीरामचंद्र भगवान का विधि-विधान से पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किए, साथ ही समस्त जनमानस के सुख समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने कहा कि प्रभु श्री राम हम सभी के इष्ट हैं, राम कथा के श्रवण मात्र से ही मनुष्य जन्म के पापों का निवारण हो जाता है, ऐसे में समिति के द्वारा जो यह राम कथा महोत्सव मनाने का जो निर्णय लिया गया है वह बहुत ही सराहनीय है, मैं समिति को आभार करता हूं, जिन्होंने मुझे इस पावन महोत्सव में आमंत्रित किया तथा मुझे भी राम कथा सुनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस शुभ अवसर पर श्रीमती तेज कुमारी सरपंच भिलौरी, अजय साहू सरपंच, मौजीराम साहू पूर्व विधायक प्रतिनिधि, चेतन साहू, शिव शंकर साहू, शरद कुमार साहू, भागेला राम साहू, बेणीराम साहू, सुकालू साहू, सेवा राम साहू, भागवत साहू, अविनाश साहू, जोगीराम, मंगलूराम साहू, दुकालू राम साहू अध्यक्ष जय मां शीतला मानस परिवार, बलदेव साहू संचालक, जयलाल साहू सचिव, जगन्नाथ साहू उपाध्यक्ष, भोलाराम साहू, मुनेश्वर साहू, डोमन साहू, धनेश्वर साहू, धर्मेंद्र साहू, राहुल यादव, भगवती साहू सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। 

सीएमएचओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर ने राष्ट्रीय तंबाखू नियंत्रण के प्रशिक्षण में दिलाई तंबाकू निषेध की शपथ

कलेक्टर के निर्देशन व सीएचएमओ के मार्गदर्शन पर शिक्षक, मितानिन ट्रेनर एवं विकासखंड समन्वयकों का तंबाखू नियंत्रण पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण  ...