समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को चेटुवा मेला में अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने दिए निर्देश
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 जनवरी 2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम चेटुवा में गुरू अमरदास समाधि मंदिर में दिनांक 02 से 04 जनवरी 2026 तक आयोजित तीन दिवसीय मेला स्थल में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ मेला/कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर जायजा लिया।
एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था व पार्किंग व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा मेला के शांतिपूर्ण आयोजन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने आम सूचना तंत्र मजबूत करने, असामाजिक तत्वों पर सतत निगाह रखने तथा समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अपनी जवाबदारी एवं भूमिका का कुशल निर्वहन करने एवं जारी दिशा-निर्देशो का पालन करने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया।
निरीक्षण के दौरान एसडीओपी बेरला विनय सिंह, डीएसपी राकेश सिंह, थाना प्रभारी बेरला निरीक्षक केसी दास, निरीक्षक दुलेश्वर चंद्रवंशी, चौकी प्रभारी कंडरका उप निरीक्षक डीएल सोना सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।