एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने आला अधिकारियों सहित कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं को नववर्ष की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने आला अधिकारियों सहित कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं को नववर्ष की बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की  
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 जनवरी 2026 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) ने 01 जनवरी 2026 को जिला कार्यालय कलेक्ट्रेट में जिले की कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं से सौजन्य मुलाकात की। 
 इस अवसर पर एसएसपी रामकृष्ण साहू ने पुष्पगुच्छ भेंट कर कलेक्टर को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की। कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं ने भी एसएसपी बेमेतरा एवं उपस्थित सभी आला अधिकारियों को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। 
    इस अवसर पर डीएसपी (मुख्यालय) राजेश कुमार झा, रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।