प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 02 जनवरी 2026 - राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिंदू सनातन संगठन एवं भाजपा किसान नेता बेमेतरा योगेश तिवारी और जिला पंचायत बेमेतरा अध्यक्ष श्रीमती कल्पना तिवारी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) से सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिंदू सनातन संगठन व भाजपा किसान नेता बेमेतरा एवं बेमेतरा जिला पंचायत अध्यक्ष ने पुष्पगुच्छ भेंट कर एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) को नववर्ष 2026 की हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ प्रेषित की। एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्व हिंदू सनातन संगठन व भाजपा किसान नेता बेमेतरा एवं बेमेतरा जिला पंचायत अध्यक्ष को नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। इस अवसर पर पीयूष शर्मा सहित पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।