थाना दाढी के सकरी नदी किनारे कृष्णा घाट दाढी में जुआ एक्ट पर कार्यवाही
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 30 जनवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव, एसडीओपी बेमेतरा भुषण एक्का, एसडीओपी बेरला विनय कुमार के मार्गदर्शन में अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना प्रभारी दाढी निरीक्षक रोशन लाल टोन्डे व थाना पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सुचना पर सकरी नदी किनारे कृष्णा घाट ग्राम दाढी में रेड कार्यवाही कर 04 जुआड़ी से नगदी रकम 5470 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया।
29 जनवरी 2026 को थाना दाढी पुलिस टीम को सूचना मिली कि सकरी नदी किनारे कृष्णा घाट ग्राम दाढी में कुछ लोग बैठ कर रूपये पैसे का दांव लगाकर काट पत्ती नामक जुआ खेल रहे है की सुचना पर थाना दाढी पुलिस टीम के द्वारा सकरी नदी किनारे कृष्णा घाट ग्राम दाढी में पहुच कर सुचना के अधार पर रेड कार्यवाही किया गया, रेड कार्यवाही के दौरान कुछ लोग पुलिस को आते देखकर भाग निकले मौके पर 04 जुआड़ी पकड़े गए।
जिसमें थाना दाढी में 01 प्रकरण दर्ज कर 04 जुआडियो शेखर कुंभकार उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नं. 12 दाढी, कपिल जैन उम्र 35 वर्ष निवासी वार्ड नं. 06 दाढी, समीन खान उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड नं. 05 दाढी, भुपेन्द्र कुंभकार उम्र 36 वर्ष निवासी वार्ड नं. 12 दाढी थाना दाढी जिला बेमेतरा के विरूद्ध धारा 3(2), छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यावाही की गई हैं। जुआडियों के पास एवं फड से कुल जुमला नगदी रकम 5470 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी दाढी निरीक्षक रोशन लाल टोन्ड्रे, प्रधान अशरफ खान, विक्रम सिंह, आरक्षक संजय चंद्राकर, हेम प्रसाद साहू, बिरेन्द्र चंद्रवंशी, फिरोज साहू, कपील चंद्रवंशी एवं अन्य स्टाफ की महत्वपूर्ण योगदान रहा।