प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 30 जनवरी 2026 - पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू (IPS) ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा परिसर में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में शहीद दिवस पर दो मिनट मौन धारण कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस अवसर पर डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी श्रीमती शशीकला उईके, स्टेनो संतोष सोनवानी, उनि (अ) प्रदीप देशमुख, सउनि (अ) महेन्द्र भुआर्य, सउनि विष्णु सप्रे, प्रधान आरक्षक खोमलाल साहू, नरेन्द्र ठाकुर, महिला प्रधान आरक्षक वर्षा चौबे, आरक्षक अखिलेश क्षत्री, यागेश्वर वर्मा, भारत साहू, बिरेन्द्र चंद्राकर, सुरेश यादव, दिनेश नेताम, अमित यादव, वासुदेव साहू, गेल्विन साहू, सतीष साहू, ताम्रध्वज चतुर्वेदी, राजेश नाथ योगी, कमलेश साहू, राकेश राजपूत, ओमप्रकाश बांधे, महिला आरक्षक भारती राजपूत, द्रोपती ठाकुर, आरक्षक (अ) राही यादव, प्रियंका सेंगर सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय बेमेतरा के अन्य अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे।