नपं बेरला एवं करेली में हो रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचे आशीष छाबड़ा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 दिसम्बर 2025 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष एवं बेमेतरा के पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा बेरला नगर पंचायत एवं ग्राम करेली में चल रहे क्रिकेट प्रतियोगिता में अतिथि बनकर पहुंचे। जहां उन्होंने खिलाड़ियों से उनका परिचय प्राप्त किया और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन का सबसे अभिन्न हिस्सा है। किसी ने किसी रूप में कोई ना कोई खेल हम अपने जीवन में खेलते ही हैं और इस खेल से न केवल हमारे शारीरिक विकास होता है बल्कि इसके माध्यम से हम अपनी संस्कृतियों को भी आदान-प्रदान करते हैं, हमें सामाजिक समरसता की भावना जागृत होती है। यहां पहुंचकर आप सभी को खेलता हुआ देखकर मुझे भी खेल की याद आ गई, जब कभी मैं भी अपने स्कूल जीवन में क्रिकेट खेल में दिलचस्पी लेकर खेला करता था। इस अवसर पर रवि परगनिहा, राजेश दुबे, भारत भूषण साहू, रास बिहारी कुर्रे, पीआर सिन्हा, जितेंद्र जोशी, राम सिंह गायकवाड, अमरनाथ साहू, शिबू टेकराम, कोमल, दयानंद, गुलशन, अजय रोशन सहित खिलाड़ीगण व ग्रामवासी उपस्थित रहे।