जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा 30 दिसंबर को करेगी धान खरीदी केंद्र और सोसाइटियों में तालाबंदी

वर्तमान धान खरीदी की लिमिट को और अधिक मात्रा में बढ़ाए जाने को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 दिसम्बर 2025 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा ने पहले ही राज्य सरकार को कलेक्टर के नाम से संबोधित पत्र के माध्यम से अवगत कराया है कि बेमेतरा जिले के लिए धान खरीदी की जो लिमिट बढ़ाई गई है, वह काफी नहीं है। जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा धान खरीदी की लिमिट को और अधिक मात्रा में बढ़ाए जाने की पक्षधर है, जिससे शासन द्वारा निर्धारित समय अवधि में किसानों का एक-एक धान का दाना खरीदा जा सके, किसानों को नुकसान ना हो। अब तक राज्य सरकार से धान खरीदी की लिमिट बढ़ाने की घोषणा नहीं की गई है जिसके कारण जिला कांग्रेस कमेटी किसानों के हितों को देखते हुए धान खरीदी केंद्र एवं सोसाइटियों में 30 दिसंबर को तालाबंदी करने जा रही है, जिसके लिए कांग्रेस ने अपने कार्यकर्ताओं को तैयार रहने की हिदायत दी है।