सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर, सिविल सर्जन डॉ. लोकेश साहू एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ. बीएल राज के मार्गदर्शन में वरिष्ठ पार्षद श्रीमती रश्मि फरेन्द्र मिश्रा ने पेश की मानवता और समाजसेवा की मिसाल
पार्षद के इस पुनित पहल का दोनों पार्टी के नेताओं ने उत्साहवर्धन कर सराहा
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 29 दिसम्बर 2025 - स्वास्थ्य विभाग जिला बेमेतरा राष्ट्रीय अंधत्व एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम जिला बेमेतरा अंतर्गत दिनांक 29.12.2025 को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेडर, सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. लोकेश साहू एवं जिला नोडल अधिकारी (अंधत्व) डॉ. बीएल राज के मार्गदर्शन में मानवता और समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए नगर पालिका बेमेतरा की वार्ड क्रमांक 15 की वरिष्ठ पार्षद श्रीमती रश्मि फरेन्द्र मिश्रा द्वारा जिला चिकित्सालय बेमेतरा में परिवार एवं शुभचिंतकों सहित आकर स्वेच्छा से नेत्रदान एवं देहदान हेतु विधिवत सहमति निर्धारित आवेदन पत्र देकर किया गया। उनके इस पुनीत निर्णय से समाज में सकारात्मक संदेश गया है और आमजन को नेत्रदान एवं देहदान के प्रति जागरूक होने की प्रेरणा मिली है।
उक्त नेत्रदान एवं देहदान सहमति पत्र के दौरान परिवार से अशोक मिश्रा, पन्नालाल मिश्रा, गिरधर मिश्रा, युवराज मिश्रा, वतन मिश्रा, राकेश शर्मा, सरिता दीवान, मुस्कान मिश्रा, आशा मिश्रा, आरोही शर्मा एवं शुभचिंतकों से बक्शी जी, विजय सिन्हा नगर पालिका अध्यक्ष, आशिष छाबड़ा पूर्व विधायक, नीतू कोठारी पार्षद, मनोज शर्मा, प्रवीण शर्मा आदि के साथ विद्या सागर रात्रे जिला सहायक नोडल अधिकारी (अंधत्व), परिवार, परिजन, मिडिया, मित्रगण, जनप्रतिनिधि, सम्माननीय वरिष्ठगण उपस्थित थे।
ज्ञात हो कि 02 वर्ष से अधिक उम्र की कोई भी व्यक्ति उनके परिवार के सहमति से जिनको मधुमेह (डायबिटीक), बीपी, सुगर है वो भी नेत्रदान एवं देहदान कर सकते है। नेत्रदान के लिए विद्या सागर रात्रे जिला सहायक नोडल अधिकारी 9098908099 से संपर्क किया जा सकता है।