प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 दिसम्बर 2025 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के महामंत्री ललित विश्वकर्मा ने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के द्वारा लगातार बेमेतरा जिले और बेमेतरा विधानसभा की समस्याओं को जनता की आवाज बनकर उठाया जा रहा है, जिसके कारण ही प्रशासन और भाजपा सरकार की मनमानियां पर बहुत हद तक अंकुश लग सका है। चाहे मामला बेमेतरा जिले के किसानों के विद्युत ट्रांसफार्मर की उपलब्धता और जले हुए ट्रांसफार्मर के बदलने का मामला हो अथवा स्वामी आत्मानंद स्मृति उत्कृष्ट विद्यालय में निकाले गए कार्यरत कर्मचारियों एवं शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति की बात हो अथवा बेमेतरा जिले में धान खरीदी की बात हो या किसानों को खाद बीज की समस्या से निजात दिलाने की बात हो लगातार पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा एवं जिला कांग्रेस कमेटी किसानों की समस्या, आम जनता की समस्या, कर्मचारियों की समस्या सभी को अपनी आवाज और संबल देकर सबके साथ कंधा से कंधा मिलाकर साथ दे रहे हैं। जिसके कारण ही प्रशासन और भाजपा सरकार अपनी मनमानियां पर झुके है अन्यथा भाजपा सरकार और बेमेतरा में भाजपा के जन प्रतिनिधि आम जनता, किसानो और कर्मचारियों को परेशान करने में कहीं कोई कमी नहीं छोड़े हैं।
पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा के जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बनने के बाद से जिला कांग्रेस के गतिविधियों में भी लगातार सहभागिता बढ़ रही है। जिले में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बना हुआ है, लोग भाजपा की कारगुजारियों को समझ चुके हैं, भाजपा के लोग कहते कुछ है करते कुछ हैं। चारों और अराजक माहौल बनाकर रखे हुए हैं, विकास पूरी तरह से थम चुका है, भाजपा के जन प्रतिनिधि आपस में ही सिरफुटवल की स्थिति में नजर आ रहे हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा द्वारा लगातार शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानो की समस्याओं, कर्मचारी की समस्याओं को लगातार दैनिक समाचार पत्रों के माध्यम से हो या आम जनता के बीच जाकर अथवा शासन प्रशासन के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से किसी न किसी प्रकार से प्रशासन और सरकार को समस्याओं के प्रति सचेत किया जाता रहा है तथा आवश्यकता पड़ने पर विभिन्न आंदोलनों और धरना प्रदर्शनों के माध्यम से लगातार जनता के हितों में प्रशासन को अपने निशाने पर लिया गया। जिसके कारण ही प्रशासन समस्याओं को हल करने के प्रति सजग हो सका है। आगे भी जिला कांग्रेस कमेटी जनता के हितों को लेकर शासन प्रशासन से झुकेगी नहीं, इसके लिए जो भी करना होगा वह सारे प्रयास किए जाएंगे।