बारगांव (बेरला) के बूथों पर चला पोलियो अभियान, दी गई बच्चों को पोलियो की खुराक
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 दिसंबर 2025 - पल्स पोलियो अभियान के तहत जिलें के बेरला ब्लाक के ग्राम बारगांव स्थित शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बारगांव में 21 दिसंबर रविवार को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को दवा पिलाया गया। अभियान को सफल बनाने के लिए बारगांव के सभी स्कूलों में बूथ बनाया गया था।
इस दौरान शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला बारगांव बूथ में अभियान की शुरुआत सेवानिवृत्ति ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी आरके वर्मा ने बच्चों को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर की। उन्होंने नागरिकों से पल्स पोलियो अभियान को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि पोलियो एक जानलेवा बीमारी है। इसे जड़ से समाप्त करने की जिम्मेदारी हम सभी की है। नागरिकों से आह्वान किया कि वे अभियान को सफल बनाने में प्रशासन का सहयोग करें।
सीएचओ चाँदनी मंडारे ने बताया कि भारत एक दशक से पोलियो मुक्त बना हुआ है, चूंकि पोलियो एक बहुत ही गंभीर और संक्रामक बीमारी है, इसलिए इससे बचने का सबसे अच्छा उपाय यही है कि पांच साल तक के बच्चों को हमेशा पोलियो ड्रॉप पिलाते रहें।
पोलियो अभियान में इस बार ईंट भट्ठों और निर्माण इलाकों में विशेष तौर पर निगरानी कर पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। यह रणनीति इसलिए बनाई गई है, क्योंकि मजदूर वर्ग के लोग काम खत्म होने के बाद जल्दी- जल्दी अपना जगह बदल लेते हैं। इसके चलते इनके बच्चे खुराक पीने से छूट जाते हैं।
यहा यह बताना लाजिमी है कि 22 तथा 23 दिसंबर को घर घर जा कर छुटे हुए बच्चों को पोलियों की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। आयोजन को सफल बनाने में आरएचओ लिंगराज सूर्यवंशी, एएमटी विमला देवांगन, मितानिन मधु देवांगन, शारदा सेन, मीनताज बी, पार्वती यादव, ज्योति कुर्रे, रुखमणी पाल, सुनिता साहू, जयश्री ध्रुव, ईश्वरी वर्मा, नंदरानी वस्त्रकार, नूरी निषाद, देवकुंवर साहू का सहयोग रहा।