नेशनल हेराल्ड मामला हैं पूरी तरह से राजनैतिक द्वेष से प्रेरित और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने की जा रही कोशिश - जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा

नेशनल हेराल्ड मामला हैं पूरी तरह से राजनैतिक द्वेष से प्रेरित और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने की जा रही कोशिश - जिला अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा 

जिला कांग्रेस बेमेतरा ने की भाजपा कार्यालय का घेराव, जमकर नारेबाजी 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 दिसंबर 2025 - जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा के नेतृत्व मे आज नेशनल हेराल्ड मामले मे न्यायालय द्वारा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को क्लीन चिट दिए जाने के बाद सैकड़ों की संख्या मे भाजपा कार्यालय का घेराव किया गया। 
      राजीव भवन से रैली की शक्ल मे भाजपा कार्यालय घेराव के लिए निकले कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी की। भाजपा कार्यालय के सामने बड़ी संख्या मे उपस्थित पुलिस और कांग्रेस जनों के बीच झूमझटकी होती रही।
जिला कांग्रेस कमेटी बेमेतरा अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला पूरी तरह से राजनैतिक द्वेष से प्रेरित है और जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।
      मामले मे न्यायालय ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ ईडी की कार्यवाही को अवैध और दुर्भावना पूर्ण करार दिया है। न्यायालय ने साफ कहा है कि ईडी के पास इस मामले में ना तो वैध एफआईआर है और ना ही क्षेत्राधिकार, ऐसे मे जांच की कार्यवाही कानून के दायरे से बाहर है। 
  इस अवसर पर जिला कांग्रेस से सुरेंद्र तिवारी, ललित विश्वकर्मा, मंगत साहू, प्रांजल तिवारी, रवि परगनिहा, सुमन गोस्वामी, मिथिलेश वर्मा, ओम दाऊ, कविता साहू, रीता पांडे, हरीश साहू, बालकुमारी ध्रुव, शकुंतला साहू, राजू साहू, मनोज शर्मा, नवाज खान, सनत धर दिवान, रश्मि मिश्रा, प्रकाश ठाकुर, टोकेश्वर साहू, जोगेंदर छाबड़ा, रवि रजक, प्रवीण शर्मा, नवीन ताम्रकार, रुबी सलूजा, हेमिन यादव सहित वरिष्ठ कांग्रेसी सभी कांग्रेस प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे।