जिलें के बेरला ब्लाक के हसदा, दारगांव, नेवनारा, चंडी के घासीदास जयंती शोभायात्रा एवं समारोह में शामिल हुए भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 18 दिसंबर 2025 - संत शिरोमणि, महान समाज सुधारक एवं मानवता के संदेशवाहकपरम पूज्य बाबा गुरु घासीदास की जयंती के पावन अवसर पर जिला बेमेतरा के बेरला ब्लाक के ग्राम हसदा, दारगांव, बेरला, चंडी एवं मुड़पार (घटियाकला) में झंडारोहण, सतनाम संदेश शोभायात्रा एवं जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इन सभी आयोजनों में भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी श्रद्धा, सम्मान और सामाजिक समरसता की भावना के साथ सम्मिलित हुए।
पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
ग्राम मुड़पार (घटियाकला) में आयोजित मुख्य जयंती समारोह का शुभारंभबाबा गुरु घासीदास के छायाचित्र परपूजा-अर्चना, दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम स्थल पर भक्ति, श्रद्धा, अनुशासन, सामाजिक एकता और भाईचारे का वातावरण व्याप्त रहा। सतनाम संदेश शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, युवा, महिलाएं एवं समाज के वरिष्ठजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
मनखे-मनखे एक समान का संदेश समाज को जोड़ने वाला अमर विचार - योगेश तिवारी
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुएभाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने कहा “बाबा गुरु घासीदास ने समाज को सत्य, अहिंसा और समानता का मार्ग दिखाया।उनका संदेश ‘मनखे-मनखे एक समान’ केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि एक ऐसा जीवन-दर्शन है, जो समाज से भेदभाव, ऊँच-नीच और अन्याय को समाप्त करने की शक्ति रखता है।”
उन्होंने कहा कि बाबा गुरु घासीदास ने अपने पूरे जीवन में सामाजिक कुरीतियों, छुआछूत और असमानता के विरुद्ध अडिग संघर्ष किया और मानवता को सर्वोपरि रखने का संदेश दिया।आज के समय में जब समाज अनेक चुनौतियों का सामना कर रहा है,तब उनके विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं।
नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम
भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी ने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि झंडारोहण, सतनाम संदेश शोभायात्रा एवं जयंती समारोह जैसे आयोजन नई पीढ़ी को अपने महापुरुषों, संस्कृति और इतिहास से जोड़ने का कार्य करते हैं।उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वेबाबा गुरु घासीदास के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाएँ और समाज में प्रेम, समरसता, सेवा और भाईचारे को सशक्त करें।
संकल्प का क्षण
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों नेबाबा गुरु घासीदास के बताए मार्ग पर चलने,सत्य के मार्ग को अपनाने,नशा, हिंसा और भेदभाव से दूर रहनेतथा समाज में समानता, सौहार्द और एकता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
यह रहे उपस्थित - इस अवसर परसंध्या परगनिहा, रेखा पोषण सिन्हा, प्रमोद बघेल समिति अध्यक्ष,रामेश्वर गयगवाड़, रमेश भारती, अजय भारती, कैलाश जोशी, मनोज बंजारे, पंचम पटेल प्रतिनिधि,श्रीमती जानकी अरुण बघेल सरपंच,राजकुमारी राजेंद्र यादव उप सरपंच,संतोषी भूषण मारखंडे, सतीश यादव, मीरा परमानंद, कंचन अजय सोनवानी, अरुण बघेल, रोहित बघेल, संजू, डॉ एनके साहू,सुरेंद्र, जागेश्वर, सुशील, रवि, संतोष, कमलेश, गोलू, भूलचंद्र, ढालेश्वर, जगदीश, राजेश, नेवनारा सरपंच लोकेश साहू, विनोद महेश्वरी, चंदू आदिल, यशवंत लहरें, भागवत, राजकुमार लहरें, विजय मंडल, दसरू, लाल मिशेहवरी, ग्राम पंचायत चंडी सरपंच रविकांत पटले, उप सरपंच रविकांत वर्मा, उत्तम भारती, भंडारी, राजेंद्र बघेल, शिव प्रसाद, टेकराम बंजारे, धनराज बंजारे सहित समाज के गणमान्य नागरिक, ग्रामवासी,जनप्रतिनिधि, किसान, युवा एवं महिला वर्ग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।