डीएवी जांता का जिला स्तरीय युवा उत्सव में रहा दबदबा, बच्चों ने लहराया परचम
डीएवी विद्यालय के 49 विद्यार्थियों ने 09 विभिन्न विधाओं में सहभागिता की, जिनमें से 07 प्रतियोगिताओं में किया श्रेष्ठ स्थान प्राप्त
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 दिसंबर 2025 - जिला मुख्यालय में आयोजित जिला स्तरीय युवा उत्सव कार्यक्रम में डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जांता बेमेतरा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के कुल 49 विद्यार्थियों ने 09 विभिन्न विधाओं में सहभागिता की, जिनमें से 07 प्रतियोगिताओं में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर विद्यालय ने अपनी सांस्कृतिक व रचनात्मक प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दीपेश साहू विधायक बेमेतरा, ईश्वर साहू विधायक साजा तथा कल्पना योगेश तिवारी अध्यक्ष जिला पंचायत बेमेतरा उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में प्रह्लाद रजक अध्यक्ष रजककार बोर्ड एवं ओम प्रकाश जोशी पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष शामिल रहे।
प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने एकांकी नाटक एवं कहानी लेखन में प्रथम स्थान, सुवा नृत्य, पंथी नृत्य एवं नवाचार में द्वितीय स्थान, जबकि लोक गीत एवं कविता लेखन में तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकांकी नाटक एवं कहानी लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन 23 से 25 तारीख तक बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए किया गया है।
यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के साथ-साथ संगीत शिक्षक राजा तंतुवाय एवं अन्य प्रभारी शिक्षक शिक्षिका अभिषेक दूबे, संदीप साहू, स्वप्निल शर्मा, अकलेश पटेल, आयुषी जैन, दीपिका वर्मा, रेणुका पटेल एवं ममता चंद्राकर और समस्त डीएवी परिवार के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है।
विद्यालय के प्राचार्य पीएल जायसवाल ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, पालकों, शिक्षकों एवं संपूर्ण डीएवी परिवार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए और इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि “यह सफलता विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और निरंतर परिश्रम का फल है। साथ ही यह हमारे शिक्षकों के समर्पण, मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयास का प्रमाण है। डीएवी परिवार सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे विद्यार्थी राज्य स्तर पर भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय व जिले का नाम गौरवान्वित करेंगे।”
विद्यालय के छात्रों ने सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने वाला एकांकी नाटक का मंचन किया। जिसमे नक्सल प्रभावित व्यक्तियों को मुख्यधारा समाज में पुनः एकीकृत करने के महत्वपूर्ण सामाजिक विषय पर केंद्रित एक प्रभावशाली एकाकी का शानदार प्रदर्शन किए।
छात्रों द्वारा अत्यंत उत्साह और रचनात्मकता के साथ प्रस्तुत इस नाटक का उद्देश्य जीवन परिवर्तन में शिक्षा और सामुदायिक सहयोग के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना था। प्रस्तुति में चरमपंथी विचारधाराओं से प्रभावित व्यक्तियों के सामने आने वाली चुनौतियों को उजागर किया गया और उन्हें मुख्य मार्ग पर वापस लाने में सरकार की पुनर्वास योजना से जोडक़र समाज और शिक्षा की भूमिका पर बल दिया गया।
स्कूल के शिक्षक अभिषेक दुबे व दीपिका वर्मा ने नाटक की तैयारी और प्रस्तुति के दौरान छात्रों को विशेष सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिससे नाटक सफल रहा, दर्शकों ने कला और प्रस्तुति के माध्यम से इतने सार्थक संदेश को संप्रेषित करने हेतु छात्रों के प्रयास की सराहना की।
मनोरंजन और सामाजिक जागरूकता के संयोजन के लिए इस कार्यक्रम की प्रशंसा की गई, जो जिम्मेदार और सामाजिक रूप से जागरूक नागरिकों के प्रति स्कूल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
सभी दर्शक मन मुग्ध हो गए, साथ ही डीएवी के बच्चों ने खूब तालियां बटोरी व उनके खूब सहराना किया गया। विद्यालय से शिक्षक ललित देवांगन, गोविंद साहू, विमल साहू, ऐश्वर्य देशमुख, प्रवीण कुमार, पूनम शर्मा, शोभा रानी, रितिका साहू, लेखनी चंद्राकर, प्रीति यादव, आर्य निधि, गौरी यादव, भारती, अनिल कुमार, कैलाश सिंह, अन्नू चन्द्रकाकर, मननी, सुखदेव साहू, रूखमणी, रामेश्वरी, युवराज चंद्राकर, नरेश, विजय चंद्राकर आदि सभी ने हर्ष व्यक्त किया।