एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू के निर्देशन एवं मार्गदर्शन पर संचालित ’उड़ान’ में प्रशिक्षणरत जिले के 15 युवा-युवतियों को आरक्षक भर्ती में मिली सफलता
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 21 दिसंबर 2025 - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति सिंह, एसडीओपी बेरला विनय कुमार, डीएसपी श्रीमती कौशिल्या साहू, डीएसपी राजेश कुमार झा के मार्गदर्शन में संचालित बेमेतरा पुलिस की अभिनव पहल ’उड़ान’ में प्रशिक्षणरत जिले के 15 युवा-युवतियों को छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग 2023-24 आरक्षक भर्ती में सफलता मिली। जिस पर 20 दिसम्बर 2025 को रक्षित केन्द्र बेमेतरा में सम्मान समारोह का आयोजन कर रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो एवं शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी कराने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग 2023-24 आरक्षक भर्ती में चयनित (सफल) युवाओं को सम्मानित कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
रक्षित केन्द्र बेमेतरा में संचालित अभिनव पहल ’उड़ान’ निःशुल्क प्रशिक्षण में जिले के 80 युवा-युवति अभ्यर्थियों ने पूरी लगन और मेहनत के साथ तैयारी और प्रशिक्षण प्राप्त की। जिसमें 15 अभ्यर्थियों में 05 युवतीयो और 10 युवको हेमंत ग्राम बिलाई, ओमप्रकाश निवासी ग्राम घठोली, सोमदेव वर्मा निवासी अमोरा, विकास यदु ग्राम बहेरा, ललित ध्रुव ग्राम करमन, खिलेश्वर साहू ग्राम नवागांव (खुडमुडी), त्रिवेणी यादव ग्राम नवलपुर, रूखमणी साहू ग्राम मोहरेंगा, सीमा मिर्चे ग्राम पेण्ड्री, रामदयाल चक्रधारी ग्राम संवरी, ओमकार चक्रधारी ग्राम संवरी, लक्ष्मी निर्मलकर ग्राम करचुवा, शिवा मंडावी ग्राम कुरदा व अन्य युवाओ को छत्तीसगढ़ जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग 2023-24 आरक्षक भर्ती में सफलता मिली।
उल्लेखनीय है कि बेमेतरा पुलिस ने एक अच्छी पहल करते हुए युवाओं को पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक और बौद्धिक तौर पर मजबूत करने का बीड़ा उठाया और बेमेतरा पुलिस युवाओं को जिला पुलिस बल एवं भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर में भर्ती होने के लिए शारीरिक और लिखित परीक्षा के लिए प्रशिक्षण दिया। जहां युवा रोज सुबह से ही पसीने बहाये और जिसका परिणाम निकल कर सामने आ रहा कि जिले के युवा पुलिस एवं अग्निवीर सेना में भर्ती होकर अपने माता पिता और जिले का नाम रोशन कर रहे है।
बेमेतरा पुलिस प्रशासन ने वर्ष 2024 के जनवारी माह से अभिनव पहल उड़ान शुरू की। छत्तीसगढ़ में पुलिस में भर्ती और भारतीय सैन्य बलों में अग्निवीर की भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थीयों को निःशुल्क प्रशिक्षण दिया गया।
यह प्रशिक्षण प्रातः 6 बजे से 10 बजे तक (चार घंटे) का रहा। पहले 6 बजे से शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण यथा दौड़, लंबी कूद, शाट पुट की सही तकनीक की जानकारी तथा तकनीकी अभ्यास और उसके बाद लिखित परीक्षा में आने वाले सवालों आदि के बारे में विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयारी करायी गई। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर मोटिवेशन क्लास भी ली गई।
रक्षित केन्द्र बेमेतरा में संचालित बेमेतरा पुलिस की अभिनव पहल ’उड़ान’ निःशुल्क प्रशिक्षण में रक्षित निरीक्षक प्रवीण खलखो एवं शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी कराने वाले अधिकारी/कर्मचारियों आरक्षक तारण दास घितोडे, पारसमणी साहू, रेखन साहू, चंद्रेश साहू, पीलाराम साहू, सुरेन्द्र भारती, जय कुमार गुप्ता, मिथुन चंद्रवंशी, श्रवण चंद्राकर, मिथुन चंद्रवंशी, महिला आरक्षक निकिता वैष्णव सहित अन्य स्टाफ का सहयोग रहा।