विभागीय स्टॉल में सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर ने किया सीएम विष्णुदेव साय का स्वागत

राज्य स्तरीय पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरु घासीदास महोत्सव नवागढ़ में विभागों के लगाए स्टॉल का सीएम ने निरीक्षण कर देखी व्यवस्था 
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 दिसंबर 2025 - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज बेमेतरा प्रवास पर रहे। जिले के नवागढ़ ब्लॉक में आयोजित राज्य स्तरीय ओपन पंथी नृत्य प्रतियोगिता एवं गुरु घासीदास लोक कला महोत्सव नवागढ़ में शामिल हुए। 
इस अवसर पर सभी विभागों द्वारा अपना अपना स्टॉल लगा कर योजनाओं की जानकारी व लाभ बताया जा रहा था। 
इन स्टालों का निरीक्षण सीएम द्वारा किया गया। इस दौरान जब सीएम विष्णुदेव साय स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में पहुंचे तो सीएचएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर ने गुलदस्ता भेंट कर सीएम का स्वागत किया। इस अवसर पर सीएम के साथ जिला कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई रही। साथ ही विभाग के स्टॉल में विभागीय स्टॉप उपस्थित रहें।