शहरवासियों ने शीतलहर के दौरान अलाव की यह व्यवस्था लगातार जारी रखने की रखी मांग
प्रमोद गुप्ता/बेमेतरा 28 दिसम्बर 2025 - नगर पालिका बेमेतरा में शीत लहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए नगर पालिका बेमेतरा अध्यक्ष विजय सिन्हा ने नगर में ठंड से बचाव के लिये विभिन्न स्थानों बस स्टैंड, पिकरी वार्ड आदि स्थानों पर अलाव जलवाए गए। ठंड के कारण आमजन, विशेषकर सुबह-शाम घर से बाहर निकलने वाले लोग, अलाव के पास बैठकर राहत लेते नजर आए।
पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा के द्वारा नगर के प्रमुख चौक चौराहों, बस स्टैंड एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में अलाव की व्यवस्था की गई, जिससे राहगीरों, मजदूरों एवं जरूरतमंद लोगों को ठंड से राहत मिल सके। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अलाव जलने से ठंड के मौसम में काफी सुविधा मिलती है।
शहरवासियों ने प्रशासन एवं जन प्रतिनिधियों से मांग की है कि शीतलहर के दौरान अलाव की यह व्यवस्था लगातार जारी रखी जाए, ताकि आमजन को ठंड से बचाव में मदद मिलती रहे।